{"_id":"5bcb719cbdec2269812a87d1","slug":"181540059548-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की दबकर मौत
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मटियामऊ के निकट बालू भरी ट्रैैक्टर ट्राली पलट गई। चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चक निवासी परमाई (28) पुत्र विशेश्वर रेलवेगंज निवासी धीरेंद्र प्रताप का ट्रैक्टर चलाता था। शुक्रवार को परमाई ट्रैक्टर लेकर मल्लावां के मटियामऊ के निकट बालू लेने गया था। बालू लेकर वापस आते समय राघौपुर-तेरवाकुल्ली मार्ग पर शुक्रवार शाम लगभग सात बजे ट्रैक्टर ट्राली सहित पलट गया। हादसे में चालक परमाई दब गया और उसकी सांसें थम गईं। राहगीरों की सूचना पर यूपी 100 टीम और मल्लावां कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।