फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   166 soldiers are ready to join state police

166 रंगरुटों ने पासिंग आउट परेड में लीं कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी की शपथ

Mon, 16 Dec 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
166 soldiers are ready to join state police
परेड का निरीक्षण करते एसपी अमित कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
पुलिस लाइन में सोमवार को रंगरूटों की पासिंग आउट परेड हुई। इसमें एसपी अमित कुमार ने रंगरूटों को पद व कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। रंगरूट छह माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पिछले छह माह से 166 रंगरूटों को शारीरिक प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, जंगल प्रशिक्षण, पुलिस ट्रेनिंग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सोमवार को पासिंग आउट परेड का निरीक्षण एसपी अमित कुमार ने सुबह नौ बजे से किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रलोभनों से दूर रहकर नियम कानून के मुताबिक मानवीय संवेदना दिखाकर कार्य करें। पासिंग आउट परेड देखने के लिए सिपाहियों के परिजन भी बड़ी संख्या में आए हुए थे और इस यादगार पल को उन्होंने मोबाइल में कैद किया। इस मौके पर एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विसेन, सीओ नागेश मिश्रा, राकेश वशिष्ठ, अखिलेश राजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने किया अव्वल प्रदर्शन
प्रशिक्षण के दौरान दो तरह की परीक्षाएं होती हैं। इनमें आउटडोर गतिविधियों के अलावा आंतरिक विषयों की परीक्षाएं भी शामिल हैं। पासिंग आउट परेड से पहले परिणाम की घोषणा भी की गई। दोनोें क्षेत्रों में दीपक यादव ने 1500 में 1335 अंक लाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
आउटडोर में जितेंद्र सिंह ने 600 में से 526 अंक लाकर पहला स्थान पाया। शारीरिक प्रशिक्षण में जितेंद्र सिंह अव्वल रहे। जंगल प्रशिक्षण में विजय सिंह, पुलिस ट्रेनिंग में भूपेंद्र सिंह, पदाति प्रशिक्षण में दिनेश कुमार, शस्त्र प्रशिक्षण में विपिन चौधरी ने सबसे अधिक अंक प्राप्त किए।
आठ आंतरिक विषयों के कुल योग में शिवम राजपूत अव्वल रहे। आंतरिक विषयों के पुलिस का इतिहास में भूपेश चौधरी, अपराध नियंत्रण में शिविंन कुमार, आपदा प्रबंधन विकास कुमार, भारतीय संविधान में विमल कुमार, भारतीय दंड संहिता में अजीत कुमार, विधि अधिनियम में विमल कुमार, कंप्यूटर व साइबर क्राइम में विपिन चौधरी और प्राथमिक उपचार में चंद्रकेश को सबसे अधिक अंक मिले।

तीन टुकड़ियां हुईं शामिल
परेड में रंगरूटों की तीन टुकड़ियां शामिल रहीं। पहली टुकड़ी के परेड कमांडर दीपक कुमार रहे, जबकि दूसरी टुकड़ी का नेतृत्व राहुल कुमार ने किया। तीसरी टुकड़ी के परेड कमांडर शेर सिंह रावत रहे।

 पासिंग आउट परेड को संबोधित करते एसपी अमित कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी

पासिंग आउट परेड को संबोधित करते एसपी अमित कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : HARDOI

पासिंग आउट परेड के बाद कुछ इस तरह जवानों ने मनाई खुशी। संवाद न्यूज एजेंसी

पासिंग आउट परेड के बाद कुछ इस तरह जवानों ने मनाई खुशी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : HARDOI

हरदोई की पुलिस लाइन में कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेते रंगरुट। संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई की पुलिस लाइन में कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेते रंगरुट। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : HARDOI

 परेड के दौरान सलामी देते रंगरुट। संवाद न्यूज एजेंसी

परेड के दौरान सलामी देते रंगरुट। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed