{"_id":"6910cee1db11bde187046deb","slug":"166-lakh-applications-received-on-e-blo-app-65-thousand-became-voters-hardoi-news-c-213-1-hra1001-140060-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ई-बीएलओ एप पर आए 1.66 लाख आवेदन, 65 हजार बन गए मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ई-बीएलओ एप पर आए 1.66 लाख आवेदन, 65 हजार बन गए मतदाता
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत चुनाव की तैयारियां हौले-हौले गति पकड़ रही हैं। पहली बार पंचायत की मतदाता सूची के पुनरीक्षण में हाईटेक व्यवस्था अपनाने के परिणाम आने लगे हैं। ई-बीएलओ एप पंचायत मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान 1,66 लाख से अधिक आवेदन आए। उनमें से 1.15 लाख आवेदनों को परीक्षण के बाद अनुमोदित कर दिया गया है। अनुमोदित किए गए 1.15 लाख आवेदन में 65 हजार आवेदक मतदाता बन गए हैं।
पंचायत चुनाव की तैयारियों के क्रम में मतदाता सूची को शुद्ध और सही-सही बनवाया जा रहा है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से दिए गए कार्यक्रम में मतदाता सूची का मतदान केंद्र वार पुनरीक्षण कराया गया है। पुनरीक्षण के लिए बूथ लेवल ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई थी। घर-घर मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ ही बीएलओ की तरफ से ई-बीएलओ एप पर भी काम किया गया। ई-बीएलओ एप किए गए पुनरीक्षण में आवेदनों को जांच-पड़ताल के साथ ही अनुमोदन दिया जा रहा है।
बताया गया कि ई-बीएलओ एप पर जिले की 1,293 ग्राम पंचायतों में 1,66,222 आवेदन आए। उन आवेदनों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद 1,15,690 आवेदनों पर अनुमोदन दिया गया है जबकि 802 आवेदन निरस्त श्रेणी में चले गए हैं। अनुमोदिन किए गए 1,15,690 आवेदनों में से 65,362 आवेदकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। 11,974 ओवदकों के नाम, पता आदि के लिए किए गए आवेदन अनुसार सूची में संशोधन कराया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, 38,354 नाम मतदाता सूची से काटे जाने का अनुमोदन हुआ है। रिजेक्ट श्रेणी में गए आवेदन में 340 आवेदन नाम बढ़ाए जाने, 70 आवेदन संशोधन और 392 आवेदन नाम काटे जाने के लिए मिले थे, जो सत्यापन में सही नहीं मिले। अभी 49,730 आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है।
--
पंचायत की मतदाता सूची को तैयार कराया जा रहा है। पंचायत मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में ऑफलाइन प्रक्रिया में भरवाए गए आवेदनों को श्रेणी के अनुसार सूचीबद्ध कराया जा रहा है। वहीं, ई-बीएलओ एप पर मिले आवेदनों का भी सत्यापन किया जा रहा है। जिले में करीब 1,66,222 आवेदन आए थे जिसमें 1,15,690 का सत्यापन और अनुमोदन हो गया है। सही मिले आवेदनों को उनकी श्रेणी के अनुसार सूची में जोड़ा, नाम और पता संशोधित कराया गया है। अपात्र और मृतक मिले मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। -प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत