फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   16,000 consumers are facing the brunt of local faults due to the failure to construct the power line.

Hardoi News: बिजली लाइन न बनने से 16 हजार उपभोक्ताओं को लग रहा लोकल फॉल्ट का करंट

Wed, 10 Jun 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
16,000 consumers are facing the brunt of local faults due to the failure to construct the power line.
हरदोई। विद्युत उपकेंद्र चरौली से जुड़े आजादनगर और रद्धेपुरवा मार्ग क्षेत्र के उपभोक्ता इन दिनों भीषण गर्मी में लो-वोल्टेज और आए दिन होने वाले लोकल फॉल्ट की समस्या से जूझ रहे हैं। बिजली की जर्जर लाइन को बदलने के निर्देश के बावजूद तीन साल बाद भी लाइन नहीं बदल सकी है जबकि बजट व अनुमति दोनों मिल चुकी है। इससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन




चरौली विद्युत उपकेंद्र से जुड़े आजादनगर और रद्धेपुरवा मार्ग पर बिजली के तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। हल्के हवा के झोंके या जरा सा लोड बढ़ते ही तार टूट कर गिर जाते हैं। इसके चलते दिन में दर्जनों बार लोकल फॉल्ट होता है। बिजली की इस आंख-मिचौली और लो-वोल्टेज के कारण इस भीषण उमस में लोगों के घरों के पंखे और कूलर तक नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के 16 हजार से अधिक उपभोक्ता इससे प्रभावित हो रहे हैं मगर तीन साल बाद भी जर्जर लाइन नहीं बदली जा सकी है। इससे गर्मी में उपभोक्ताओं का सब्र जवाब देने लगा है। लो-वोल्टेज की सबसे ज्यादा मार घरेलू रेफ्रिजरेटरों, पानी की मोटरों और बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रही है। अब पानी का संकट गहराने लगा है और रात की नींद हराम हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





रद्धेपुरवा मार्ग के चौड़ीकरण के कारण उसकी बिजली लाइन को लोक निर्माण विभाग को बनाना है, जिसका बजट भी उसके पास है और अनुमति भी मिल चुकी है मगर विभाग की ओर से तीन साल गुजर जाने के बाद भी न तो बिजली लाइन बदली गई न ही विद्युत पोल को हटाया गया। बजट लोक निर्माण विभाग के पास होने से बिजली वितरण निगम इस लाइन पर काम नहीं करा पा रहा है। इसका खामियाजा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।




शहर में लोकल फॉल्ट से परेशान हुए लोग
भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से लोकल फॉल्ट भी बढ़ गए हैं। ट्रांसफार्मर भी जवाब देने लगे हैं। शहर के आशानगर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण आपूर्ति बाधित रही जिसको बदला गया। इसके अलावा सिटी विद्युत उपकेंद्र, कोयल बाग, सांडी सड़क, मन्नापुरवा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में रात में लोकल फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं की नींद में खलल पड़ा।





लोक निर्माण विभाग की ओर से बिजली सामग्री की चेकिंग कराई जा रही है। जांच के उपरांत विभाग की ओर से कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया है। बिजली लाइन का जल्द निर्माण कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को उच्चाधिकारियों की ओर से पत्र लिखे गए हैं, जल्द लाइन बनने की उम्मीद है। -आकाश वर्मा, उपखंड अधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed