फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   16 corona possitive found

एक साथ मिले 16 कोरोना पॉजिटिव

Wed, 03 Jun 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
16 corona possitive found
हरदोई। मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 15 लोग जिले के हैं जबकि एक उन्नाव का युवक है। अब कुल संक्रमित 78 हो गए हैं जबकि 21 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें एक्टिव केस 57 हैं। पॉजिटिव आए 16 में 15 लोगों को मलिहामऊ कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती है।
विज्ञापन

एक जून को जिला अस्पताल से कोरोना की जांच के लिए भेजे गए 68 नमूनों में से अधिकांश की जांच रिपोर्ट मंगलवार देर रात आ गई। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें टोडरपुर विकास खंड के ग्राम बरौनिया निवासी 22 और 18 वर्षीय सगे भाई हैं। एक युवक की 18 वर्षीय पत्नी और एक साल की पुत्री भी संक्रमित मिली हैं। ये सभी दिल्ली से लौटे थे और चठिया आश्रम पद्धति विद्यालय में क्वारंटीन थे।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला माता का तालाब निवासी महिला और उसका नौ साल का पुत्र भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जबकि महिला का पति निगेटिव निकला है। ये तीनों लोग भी चठिया में क्वारंटीन हैं। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम भदासी निवासी युवक रेल कर्मी है। चार माह से वह अस्वस्थ होने के कारण गांव में ही था। लखनऊ मेडिकल कालेज में उसका छोटा भाई मंगलवार को ले गया था। वहां कोरोना की जांच हुई और रेल कर्मी पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोथावां विकास खंड के अंतर्गत अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम भीखपुर ऐमा निवासी दो सगे भाई भी मंगलवार रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले हैं। दोनों भाई सीतापुर निवासी बुआ के पुत्र के साथ दिल्ली के पवाना इलाके में मोजा फैक्टरी में काम करते थे। अलग-अलग साधनों से 28 मई को अपने गांव पहुंचे थे। एक जून को इनके बारे में जानकारी मिलने पर इन्हें जिला मुख्यालय जांच के लिए भेजा गया था और रिपोर्ट में पॉजिटिव निकले।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौना निवासी महिला भी पॉजिटिव निकली है। महिला अपने दो पुत्रों और 65 वर्षीय सास के साथ 30 मई की सुबह रोडवेज बस से आई थी। 30 मई को ही बिलग्राम के रामबेटी कालेज में क्वारंटीन कर दिया गया था। महिला का पति भी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में प्लास्टिक कंपनी में काम करता था, लेकिन तीन माह पहले ही बड़ी पुत्री को पेपर दिलाने के लिए गांव वापस आ गया था। महिला के दोनों पुत्रों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन सास की रिपोर्ट अभी लंबित है। संडीला कोतवाली क्षेत्र के चिकवन टोला निवासी 22 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। वह मुंबई के गोरेगांव से 30 मई को जौनपुर तक श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आया था। इसके बाद रोडवेज बस से संडीला पहुंचने पर उसे क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया था। उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहेमी निवासी युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। 26 मई को वह डीसीएम से गांव वापस आया था। थर्मल स्क्रीनिंग और कोरोना की जांच के बाद उसे घर भेज दिया गया था। उसकी पत्नी और दो पुत्रियां रोडवेज बस से आई थीं, जिन्हें चठिया स्थित सेंटर में क्वारंटीन किया गया है और इन तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम बंदरहा निवासी 40 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। ग्राम प्रधान के मुताबिक महिला 31 मई को अपने पुत्र के साथ नोएडा से वापस गांव आई थी। 31 मई की रात उसे गांव में बने क्वारंटीन सेंटर में रोकने के बाद आलमनगर क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया था।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहटा बुजुर्ग निवासी युवक, अपनी पत्नी, चार वर्षीय पुत्री और तीन वर्षीय पुत्र के साथ दिल्ली के छतरपुर में रहकर सिलाई करता था। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 30 मई को वह हरदोई लौटा था। रोडवेज बस से उसे रामबेटी देव नारायण वाजपेई महाविद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। युवक की चार वर्षीय पुत्री कोरोना संक्रमित मिली है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खंधेरिया खजहानपुर निवासी युवक दिल्ली में काम करता था। वह 31 मई को दिल्ली से बस से आया था और बिलग्राम के रामबेटी देव नरायन वाजपेई महाविद्यालय में क्वारंटीन था। वह भी पॉजिटिव पाया गया है।

संक्रमितों में एक उन्नाव का
हरदोई। मंगलवार रात पॉजिटिव पाए गए लोगों में उन्नाव जनपद के गंज मुरादाबाद निवासी 20 वर्षीय युवक भी शामिल है। उक्त युवक दिल्ली के नागलोई इलाके में जूता-चप्पल रखने के डिब्बे बनाने का काम करता था। 30 मई को ट्रेन से वापस आया था। उसे बिलग्राम के क्वारटीन सेंटर में रखा गया था।
दो लोग हुए स्वस्थ
बुधवार सुबह एक राहत भरी खबर भी आई। मलिहामऊ कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कोरोना के दो मरीज स्वस्थ हो गए हैं और इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed