{"_id":"5d0a78a88ebc3e06150087a6","slug":"156096732215-hardoi-news141","type":"story","status":"publish","title_hn":"काटे गए चालान, पंप पर भी बिना हेलमेट नहीं मिला फ्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काटे गए चालान, पंप पर भी बिना हेलमेट नहीं मिला फ्यूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान का असर बुधवार को साफ दिखा। पेट्रोल पंपों पर सिर्फ उन्हीं दो पहिया वाहन चालकों को फ्यूल दिया गया, जो हेलमेट लगाकर आए। बिना हेलमेट आने वालों को पंप से वापस कर दिया गया। इसके कारण पेट्रोल पंप कर्मियों व वाहन चालकों के बीच विवाद भी हुआ।
प्रशासन की ओर से बरती जा रही सख्ती का असर दिखने लगा है। बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन सड़कों पर बड़ी संख्या में चालक हेलमेट लगाकर वाहन चलाते नजर आए। नगर के पेट्रोल पंप नो हेलमेट नो पेट्रोल के सिद्धांत का कड़ाई से पालन करते दिखे। पेट्रोल पंप पर कर्मियों ने सिर्फ उन्हीं दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जो हेलमेट लगाकर आए। एआरटीओ दीपक शाह, यात्री कर अधिकारी एसपी देव ने बुधवार को माल वाहन व सवारी वाहनों में मानकों की जांच की। मानक अधूरे मिलने पर डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया गया। ट्रैफिक इंचार्ज कमलेश कुमार ने बताया कि बुधवार को चलाए गए अभियान के दौरान हेलमेट न लगाए होने के कारण 66 लोगों का चालान किया गया। वहीं इससे पूर्व सुबह पुलिस लाइन से प्रशासन की ओर से नगर में ई-रिक्शा जागरुकता रैली निकाली गई। एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, एआरटीओ दीपक शाह व सीओ सिटी विजय कुमार राना ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में लोगों यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कई कलक्ट्रेट कर्मियों को लौटाया गया
हरदोई। बुधवार से अन्य लोगों के साथ ही दो पहिया वाहन से आने वाले कलक्ट्रेट कर्मियों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। इसके चलते सुबह कलक्ट्रेट गेट पर पुलिस टीम मौजूद रही। जो लोग हेलमेट लगाकर आए, उन्हें अंदर जाने दिया गया, लेकिन आमजन के साथ ही जो कलक्ट्रेट कर्मी बिना हेलमेट आए, उन्हें गेट से ही बैरंग कर दिया गया।
विज्ञापन
दो मिनट के लिए हेलमेट दे दो भाई
हरदोई। पेट्रोल पंप पर सख्ती से लागू हुए नो हेलमेट नो पेट्रोल के नियम ने पहले दिन वाहन चालकों को खासा परेशान किया। पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट बाइक में फ्यूल डलाने पहुंचे लोगों को पंप कर्मियों ने लौटा दिया। ऐसे लोग पंप के पास ही खड़े होकर किसी पहचान वाले के आने का इंतजार करते रहे। कोई आया तो ठीक नहीं तो किसी अंजान से दो मिनट के लिए हेलमेट मांगा और जैसे तैसे काम चलाया।
- सिनेमा चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में फ्यूल डलाने आए शोभित दीक्षित ने बताया कि हेलमेट हमारी सुरक्षा का संसाधन है। हम हेलमेट लगाएंगे तो इसका लाभ भी हमें ही मिलेगा। प्रशासन द्वारा इस दिशा मेें किए जा रहे प्रयास सराहनीय है।
- घंटाघर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डला रहे नौशाद ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना सभी का दायित्व है। हम आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तो लोगों तक सकारात्मक संदेश मिलेगा। कहा कि दो पहिया वाहन पर नियमित हेलमेट लगाकर चलना ही सुरक्षित सफर का आधार है।
पेट्रोल पंप पर हेलमेट न होने के कारण पेट्रोल न मिल पाने से परेशान राजेश ने बताया कि वह भी यातायात नियमों के पालन के पक्षधर हैं, लेकिन इत्तेफाक से बिना हेलमेट के ही निकल आए। पंप पर पेट्रोल नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें व अन्य लोगों को भी परेशानी हो रही है।
हेलमेट न होने के कारण पेट्रोल न मिलने से परेशान खड़े मोहम्मद शमीम ने बताया कि उन्हें यह नहीं पता था कि हेलमेट के बिना पेट्रोल नहीं मिलेगा। जरूरी काम से निकले थे, अगर इसका पता होता तो हेलमेट लेकर निकलते। कहा कि पंप पर इमरजेंसी के मामलों में लोगों को राहत मिलनी चाहिए।
बहस के बाद वकीलों संग की बैठक
हरदोई। सुबह कचहरी के गेट पर हेलमेट न लगाने को लेकर कुछ अधिवक्ताओं के साथ हुई हल्की फुल्की बहस के बाद दोपहर में सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार व सीओ सिटी विजय राना कचहरी स्थित अधिवक्ता सभागार पहुंचे और बार पदाधिकारियों व वकीलों के साथ बैठक की। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि अधिवक्ता पढ़े लिखे वर्ग से आते हैं और समाज में उनकी छवि आदर्श है। खुद कानून जानने वाले लोग ही यदि यातायात नियम के पालन जैसे मामलों में आगे आएंगे तो समाज में इसका सकारात्मक संदेश जाएगा। सीओ सिटी वियज कुमार राना ने कहा कि अधिवक्ता भी कानून के जानकार हैं, उन्हेें हेलमेट न लगाने के नुकसान बताने की आवश्यकता नहीं है। वह उम्मीद करते हैं कि प्रशासन के इस अभियान में अधिवक्ता सकारात्मक सहभागिता निभाएंगे। बैठक में अधिवक्ताओं ने शहर के अतिक्रमण, बेलगाम ई-रिक्शा व आटो एवं जाम पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पीके मिश्रा, महामंत्री जेपी त्रिवेदी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।