फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   35 घंटे से बिजली के लिए तरस रहे 20 हजार लोग

35 घंटे से बिजली के लिए तरस रहे 20 हजार लोग

Tue, 18 Jun 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
35 घंटे से बिजली के लिए तरस रहे 20 हजार लोग
हरदोई। अतरौली और इसके आसपास की 30 ग्राम पंचायतों के 20 हजार लोग 35 घंटे से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभागीय अभियंता बिजली कब तक आएगी, इसका जवाब भी नहीं दे रहे हैं और फाल्ट कहां हुआ, इसका भी पता नहीं है।
विज्ञापन

अतरौली इलाके में बिजली की आपूर्ति जखवां विद्युत उपकेंद्र के तीन अलग-अलग फीडरों से दी जाती है। इन फीडर से आपूर्ति 35 घंटे से बंद है।
बिजली न आने से परेशान उपभोक्ताओं ने संडीला के एसडीओ फैसल खान से आपूर्ति बाधित होने का कारण पूछा तो संतोषजनक जवाब ही नहीं मिला। एसडीओ ने कई उपभोक्ताओं के फोन यह कहकर काट दिए कि जो बताना होगा, अधिकारियों को बताएंगे। उधर दूसरी ओर विश्वस्त सूत्रों की मानें तो बिजली आपूर्ति मुख्य लाइन में खामी के कारण बाधित है, लेकिन इस खामी को दूर करने का कोई प्रयास स्थानीय स्तर पर नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन


50 गांवों के लोग प्रभावित
बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण अतरौली, आलमपुर, गोनी, बहेरिया, पुकरा, रामपुर अटवा, रुदौली नेवादा, सांडा दखलौल, सुआगाढ़ा तिगावां, गोड़वाखेम, मझिगवां, वृंदावन, पीपरगांव, महुआडांडा, सैयापुर, दूल्हानगर, खसरौल, भरावन, सिकंदरपुर, महमदापुर, हाजीपुर, लौली, जगसरा, आलमपुर, सागरगढ़ी, बिलरिया, कटियार, हड़हा, पहाड़पुर, बंगालपुर, बनी, लुधौरा, औनादेवकली, महीठा, कटका, भटपुर, छावन, कौडिय़ा, श्यामदासपुर, माझगांव, जाजूपुर, राममदारपुर, सोनिकपुर, ऐराकाकेमऊ, नरोइया समेत करीब 50 गांवों में बिजली न होने से लोग परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई तो सुने समस्या

ग्राम गोड़वा निवासी अमल शुक्ला ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। कटौती का कारण भी नहीं पता चल रहा। वैसे भी जब बिजली आती है तो वोल्टेज बहुत कम होता है।


शिवांशु सिंह ने बताया कि अतरौली क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का कोई नियम नहीं है। अगर पांच मिनट के लिए बिजली आ जाए तो अगले पांच घंटे के लिए गायब हो जाती है। इस बार तो हद ही हो गई, 35 घंटे हो गए, लेकिन बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई।


ग्राम अजमतपुर निवासी शिवम पांडेय ने बताया कि कुछ दिन पहले जब आंधी आई थी तब गांव की बिजली ठप हो गई थी। उसके बाद एक-दो बार बिजली आई, लेकिन फिर घंटों के लिए चली गई। पावर हाउस से कोई यह भी नहीं बताता कि बिजली कब आएगी।



बस्तापुर निवासी हर्षित सिकरवार ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित हुए दो दिन बीतने को हैं। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशानी ज्यादा है। पावर हाउस पर फोन करने पर भी कोई नहीं बताता कि समस्या क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed