फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   15 villages will be developed with Rs 2.5 crore, common people will get facilities and convenience.

Hardoi News: ढाई करोड़ से 15 गांवों का होगा विकास, आमजन को मिलेंगी सुविधा-सहूलियत

Tue, 28 Oct 2025 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
15 villages will be developed with Rs 2.5 crore, common people will get facilities and convenience.
हरदोई। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित गांवों में विकास कराए जाने की उम्मीद जगी है। उन गांवों में विकास कराए जाने के लिए विभाग ने विलेज डेवलपमेंट प्लान (वीडीपी) तैयार कराई है। 15 गांवों की वीडीपी और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराकर काम कराने के लिए रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित गांवों में सर्वे कराते हुए वीडीपी तैयार कराई जा रही है। अभी तक 15 गांवों की वीडीपी तैयार हुई है। नोडल विभाग, समाज कल्याण विभाग ने 15 गांवों में काम कराने के लिए भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय से करीब 2,47,50,000 रुपये की मांग की है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही रुपये मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


--
इन गांवों की वीडीपी भारत सरकार को भेजी गई
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित गांवों में से 15 गांवों की वीडीपी तैयार करा ली गई है। योजना के नोडल अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत ने बताया कि योजना में चयनित 15 गांवों की वीडीपी और काम कराए जाने के लिए रुपये की मांग भारत सरकार से की गई है। बताया कि कछौना के गाजू और लोन्हारा के 9,50,000-9,50,000 रुपये, हरियावां के कुरसेली और टोलवा आंट व अहिरोरी के विक्टोरियागंज के लिए 9,50,000-9,50,000 रुपये की मांग गई है। अहिरोरी के गदौरा, सुरसा के शहाबुद्दीनपुर, कोथावां के ऊगपुर, टड़ियावां के थोकखाला, बेहंदर के बेहसार, टोडरपुर के आलमनगर, कोथावां के आंटसांट व सिकंदरपुर और कछौना के पतसेनी देहात के लिए 20,00,000-20,00,000 रुपये की मांग की गई है। रुपये मिलने पर भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार संबंधित विभाग से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed