{"_id":"620e827c77c80c4b941897fb","slug":"15-thousand-people-of-12-villages-affected-by-dilapidated-culvert-hardoi-news-knp6811581115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर पुलिया से 12 गांव के 15 हजार लोग प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर पुलिया से 12 गांव के 15 हजार लोग प्रभावित
विज्ञापन
बेहटागोकुल। सांडी-शाहाबाद मार्ग के मानपुर तिराहा से हरदोई-फर्रुखाबाद मार्ग को ऐजा फार्म के पास जोड़ने वाला करीब 15 किमी लिंक मार्ग पर बनी पुलिया जर्जर है। कई गांवों को दो प्रमुख मार्गों को जोड़ता है।
इस रोड पर ग्राम सिकंदरपुर, मंसूरनगर, हमजापुर, भदना, ऐजा, दिनारी, औहदपुर, खुटेहना, रामनगर, रामापुर, लगवाही, सुहेड़ी आदि गांव के राहगीरों को आना जाना रहता है।
15 किमी के लिंक रोड पर रामापुर गांव के पास चहलैया धारा पड़ती है। इस पर बनी पुलिया जर्जर हो चुकी है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ऐजा निवासी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के समय यहां पैदल भी निकलना मुश्किल हो जाता है। गांव में बैठक में आए जन प्रतिनिधियों से ग्रामीणों ने पुलिया बनवाने की मांग की थी, जो आश्वासन के बाद भी नहीं बनी।
विज्ञापन
ऐजा के सुमित सिंह ने बताया कि 20 साल पहले विधायक छोटेलाल ने पुलिया बनवाई थी। दभेलिया निवासी अजीत बताते हैं कि उनके लिए मुख्य कस्बा मानपुर पड़ता है।
बरसात के समय मानपुर बाजार जाना मुश्किल हो जाता है। हमजापुर निवासी शिवदीन ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली लंबा चक्कर लगाकर ले जाना पड़ता है।
गुरविंदर का कहना है कि इस समस्या से रोज सैकड़ों राहगीर परेशान होते हैं। दुकानदारों को मानपुर बाजार रोज जाना पड़ता है। बीडीओ श्याम नारायण राम ने कहा कि कार्ययोजना में भेजकर समस्या का समाधान कराएंगे।