{"_id":"59f60e944f1c1bee688b81ac","slug":"141866-student-will-appear-in-up-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार 1,41,866 बच्चे देंगे बोर्ड परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार 1,41,866 बच्चे देंगे बोर्ड परीक्षा
हरदाेई
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड 2018 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा में इस बार 141866 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में विद्यालयों की ओर से दूरी निर्धारण एप पर फीड किए गए आधार भूत संरचनाओं जैसे कक्षों की संख्या, प्रश्नपत्रों को रखने के लिए अलमारी, सीसीटीवी कैमरे, बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था का सत्यापन कराने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय टीम गठित कर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए दूरी निर्धारण एप पर अपलोड कराए गए विद्यालयों के डाटा का सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद बोर्ड को जिला स्तर टीम की ओर से सत्यापित सूची को बोर्ड भेजा जाएगा। इसके उपरांत परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा।
विज्ञापन