{"_id":"5c76caccbdec224ba94b7eaa","slug":"141551289036-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत व त्रुटिपूर्ण आख्या मिलीं तो कार्रवाई-डॉ. राजपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत व त्रुटिपूर्ण आख्या मिलीं तो कार्रवाई-डॉ. राजपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति द्वारा भेजे गए सभी प्रकरणों की निस्तारण आख्या में गलती मिली तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित उत्तर प्रदेश विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति की बैठक में सभापति राजपाल कश्यप ने अफसरों से ये बात कही।
उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि सांडी ब्लाक के गांव में गत दिनों बिजली गिरने से मरने वालों के पीड़ित परिवारों को तत्काल प्रभाव से सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बालिका दिवस के अवसर पर बीमार बालिका की मृत्यु हो गई थी। उसके परिवार को सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि समितियों के संदर्भ का संकलन करने के लिए नोडल अधिकारी नामित किया जाए। वह सदन और समितियों से प्राप्त प्रकरणों का समय से संबंधित अधिकारियों द्वारा निस्तारण कराकर आख्या उपलब्ध कराएं।
सभापति ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि जहां भी महापुरुषों की मूर्तियां लगी हैं, उनका लेखपालों के माध्यम से निरीक्षण कराया जाए। देखें कि ये मूर्तियां ग्राम पंचायत या अन्य भूमि पर स्थापित हैं। इसकी सूचना हर थाने पर रखी जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाएं। पांच सालों में अब तक समिति द्वारा जनपद में प्रेषित किए गए प्रकरणों में कितने मामले लंबित हैं, उसकी सूचना समिति को उपलब्ध कराएं। सभापति ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह को निर्देश दिए कि कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित न रहे। बैठक में समिति के सदस्य मिसबाहुद्दीन, बीआर अंबेडकर, जगजीवन प्रसाद, विजय शर्मा, जिलाधिकारी पुलकित खरे, एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ आनंद कुमार, सीएमओ डॉ. एसके रावत मौजूद रहे।