फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   1400 needy families get help from asra charitable

1400 जरुरतमंद परिवारों को आसरा चैरिटेबिल से मिली मदद

Sun, 12 Apr 2020 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
1400 needy families get help from asra charitable
फोटो-29- पिहानी कस्बे में आसरा चैरिटेबिल ट्रस्ट के कार्यालय में राशन के पैकेट तैयार करते कर्मचारी? - फोटो : HARDOI
हरदोई। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए हर कोई अपने स्तर से प्रयास कर रहा है। पिहानी का आसरा चैरिटेबल ट्रस्ट भी जरूरतमंदों को राशन मुहैया करा रहा है। अभी तक 1400 परिवारों को राशन और सब्जी का वितरण कर चुका है। इसके अलावा एक हजार लोगों को मास्क भी वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से पिहानी निवासी और दिल्ली में कपड़ों के बड़े कारोबारी हाजी जमाल साजिद अंसारी चांद आसरा चैरिटेबल ट्रस्ट के जरिए समय-समय पर लोगों की मदद करते रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान आसरा चैरिटेबल ट्रस्ट ने 1400 परिवारों को मदद की है। हर जरूरतमंद परिवार को तीन किलो आटा, दो किलो चावल, एक किलो चीनी, आधा किलो दाल, एक नमक का पैकेट, चाय की पत्ती, एक किलो आलू, आधा किलो सरसों का तेल दे रहे है। ट्रस्ट के प्रबंधक हाजी जमाल साजिद चांद ने बताया कि पिहानी कस्बे से जुड़े किसी भी व्यक्ति को यदि राशन की जरूरत हो तो उनके मोबाइल नंबर 9311252627 पर सूचना दे सकता है। कस्बे का कोई व्यक्ति अगर किसी जरूरतमंद की मदद कराना चाहें तो वह भी इसी नंबर पर जानकारी दे सकता है। इस कार्य में स्थानीय स्तर पर राजीव गुप्ता भी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed