{"_id":"64ecdab18f33f7205f064ec4","slug":"132-patients-of-viral-fever-were-found-in-gauradanda-malaria-was-confirmed-in-nine-hardoi-news-c-213-1-hra1003-2762-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गौराडांडा में वायरल बुखार के 132 रोगी मिले, नौ में हुई मलेरिया की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गौराडांडा में वायरल बुखार के 132 रोगी मिले, नौ में हुई मलेरिया की पुष्टि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टड़ियावां। गौराडांडा में रविवार को बुखार से दो लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की नींद टूटी। सोमवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में 132 लोगों में वायरल बुखार के लक्षण मिले और नौ लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई। सभी को दवा देकर घर पर ही एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
टड़ियावां सीएचसी के अतंर्गत गौराडांडा गांव में बुखार की चपेट में आने से शिवरतन (60) व फारुख (40) की रविवार को मौत हो गई थी। सोमवार को टड़ियावां सीएससी के डॉ. राम लखन व डी फार्मा के प्रशिक्षु सुदेश कुमार, बृजेश कुमार ने गौराडांडा में शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं शिविर के पास मरीजों की भीड़ जमा हो गई। जहां पर बुखार पीड़ित मरीजों को दवा दी गई।
वहीं बुखार के रोगियों की सैंपलिंग भी गई। इस तरह से टीम ने शाम तीन बजे तक 132 बुखार के मरीजों को दवा वितरित की। इन सभी मरीजों का सैंपल भी लिया गया। डॉ रामलखन ने बताया कि नौ मरीज मलेरिया से संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन
लालपुर भैंसरी गांव में फैला वायरल बुखार, दो दर्जन से अधिक बीमार
हरदोई। टड़ियावां सीएचसी के अंतर्गत लालपुर भैंसरी गांव में भी वायरल बुखार का प्रकोप छाया हुआ है। प्रत्येक घर में तीन से चार सदस्य बुखार से परेशान हैं। कई लोग निजी अस्पतालों में इलाज करा रहें हैं तो कई मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक से परामर्श ले रहें हैं। लालपुर भैंसरी निवासी नरेश ने बताया कि उनके यहां गांव में तीन दर्जन से अधिक लोग बीमार हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी उनके गांव में अभी तक नहीं पहुंचा है।
17 मलेरिया के मरीज मिले
सीएमओ डॉ रोहताश कुमार बताया कि रविवार की आई जांच रिपोर्ट में जनपद के अलग- अलग गांवो में 17 मलेरिया के मरीज पाए गए है। सोमवार की रिपोर्ट देर रात तक आएगी। फिलहाल अहिरोरी सीएचसी के खाड़ा खेड़ा, ददेलपुरवा व टड़ियावा के गौराडांडा, टोड़रपुर सीएचसी के टोड़र में मलेरिया के मरीज पाए गए। बताया कि सीएचसी अधीक्षक को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में बुखार के प्रकोप वाले गांवों में शिविर लगाकर मरीजों को परामर्श दिया जाए।