{"_id":"590234374f1c1bb365c0f682","slug":"13-year-old-girl-raped-in-bandiwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"टड़ियावां में 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टड़ियावां में 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
DEMO PIC
टड़ियावां थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम शौच को गई 13 वर्षीय बालिका से गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय बालिका मंगलवार शाम खेतों में शौच के लिए गई थी। लौटते समय रास्ते में अखिलेश उसको मुंह बंद कर जंगल की ओर ले गया। बालिका के साथ दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बालिका ने घर पहुंचकर परिजनों को आप बीती सुनाई।
विज्ञापन
बुधवार को पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने अखिलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। एसओ भानु प्रताप ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन