{"_id":"63c983b0b11e1e5cc93b6fe8","slug":"13-bags-of-urea-found-in-plywood-factory-hardoi-news-knp739700748-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्लाईवुड फैक्ट्री में मिली 13 बोरी कृषि अनुदानित यूरिया, कमरे में सील कराई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्लाईवुड फैक्ट्री में मिली 13 बोरी कृषि अनुदानित यूरिया, कमरे में सील कराई गई
विज्ञापन
हरदोई। प्लाईवुड फैक्टरी के कार्यों में टेक्निकल ग्रेड यूरिया के स्थान पर कृषि अनुदानित यूरिया प्रयोग में मिली। फैक्टरी से बरामद 13 बोरी यूरिया को टीम ने सील कर दिया है। यूरिया का एक सैंपल भी लिया गया है, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डीएम एमपी सिंह के निर्देश पर बुधवार को कृषि अनुदानित यूरिया के फैक्ट्रियों में प्रयोग की टीम बनाकर जांच कराई गई। बताया कि फैक्टरियों में टेक्निकल ग्रेड यूरिया के प्रयोग को अनुमन्य किया गया है। कृषि अनुदानित यूरिया किसानों को खेती-बाड़ी में प्रयोग के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।
औद्योगिक इकाईयों में अनुदानित यूरिया की जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार साहू, सहायक आयुक्त उद्योग ज्ञानेश्वर प्रसाद की टीम ने झरोईया में संचालित मेसर्स प्रताप नगर प्लाईवुड इंडस्ट्री पर छापा मारा।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि प्लाईवुड को चिपकाने के ग्लू तैयार किया जा रहा था, जिसमें कृषि अनुदानित यूरिया का प्रयोग होता पाया गया।
श्रमिकों ने बताया कि फैक्ट्री मालिक जाकिर हुसैन हैं। कोतवाली बेनीगंज के अतिरिक्त निरीक्षक मोहनलाल, पवन कुमार शुक्ला साथ रहे।