फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   12.81 Lakh Duplicates Identified in Panchayat Voter List

Hardoi News: पंचायत की मतदाता सूची में 12.81 लाख डुप्लीकेट चिह्नित

Sun, 03 May 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
12.81 Lakh Duplicates Identified in Panchayat Voter List
- एआई ने सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में दूसरी बार तलाशे हैं संभावित डुप्लीकेट मतदाता
विज्ञापन

- बीएलओ फिर से जुटाएंगे आधार के अंतिम चार अंक
संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। पंचायत चुनाव कब होंगे यह अभी तय नहीं हैं। पंचायत चुनाव में एक-एक वोट की मारामारी को देखते हुए मतदाता सूची को शुद्ध और सही-सही बनवाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पंचायत मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम में दूसरी बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने 12.81 लाख संभावित डी डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित किए हैं।



पंचायत की मतदाता सूची में एआई के माध्यम से चिह्नित किए गए डी डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलों को प्राप्त करा दी है। इस सूची के आधार पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से सत्यापन कराया जाएगा। बीएलओ एक बार फिर से सत्यापन के दौरान मतदाताओं से आधार के आखिरी चार अंक जुटाएंगे।
विज्ञापन

आधार के इन्हीं चार अंकों को राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से दिए गए मोबाइल एप पर दिए गए पोर्टल पर फीड किया जाएगा। आधार से विवरण मैच करते ही संभावित मतदाता को सही मानते हुए मताधिकार मिल जाता है। जबकि आधार के अंतिम चार अंकों के मिसमैच होने पर संबंधित का नाम सूची से हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से एआई के माध्यम से चिह्नित संभावित डी-डुप्लीकेट मतदाताओं की जारी की गई दूसरी बार की सूची में जिले की 1,293 ग्राम पंचायतों में करीब 12,81,074 मतदाता डी डुप्लीकेट बताए गए हैं। जबकि जिले की मतदाता सूची में करीब 28 लाख मतदाता शामिल है।

वर्जन




पंचायत की मतदाता सूची को शुद्ध और सही-सही बनवाए जाने का काम कराया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पुनरीक्षण अभियान में दूसरी बार संभावित डी डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची प्राप्त कराई गई है। तहसीलों के माध्यम से बीएलओ से इनका सत्यापन कराया जा रहा है।-अभय कुमार श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं निकाय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed