{"_id":"5a328f0a4f1c1bee688c1a55","slug":"121513262858-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा किनारे के 10 गांवों के प्रधानों से रूबरू होंगी उमा भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा किनारे के 10 गांवों के प्रधानों से रूबरू होंगी उमा भारती
Updated Thu, 14 Dec 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सचिव नेे गुरुवार को एनआईसी में मुख्य विकास अधिकारी और पंचायत विभाग के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रूबरू हुए। उन्होेंने शौचालय निर्माण की समीक्षा की। इसके साथ उन्होंने 23 दिसंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाले गंगा सम्मेलन में गंगा किनारे के 10 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को शामिल कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रधानों से केंद्रीय मंत्री उमा भारती रूबरू होंगी।
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सचिव परमेश्वर अय्यर ने शौचालय निर्माण की समीक्षा की। शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को मंत्रालय की ओर से 23 दिसंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाले गंगा सम्मेलन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गंगा किनारे के 10 प्रधानों को कार्यक्रम में शामिल होना है। अधिकारी प्रधानों के साथ 22 की दोपहर तक दिल्ली पहुंचेंगे। इस दिन पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की केंद्रीय मंत्री उमा भारती प्रधानों से गंगा किनारे के गांवों को विकसित करने पर चर्चा करेंगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार के अलावा जिला पंचायत राज अधिकारी आरके यादव, डीपीसी अजीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।