{"_id":"5df661b28ebc3e881c6b8c2f","slug":"12000-shops-closed-hardoi-news-knp532395820","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल: 12 हजार प्रतिष्ठानों में लटके ताले, दवाओं को भी शहरी तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल: 12 हजार प्रतिष्ठानों में लटके ताले, दवाओं को भी शहरी तरसे
विज्ञापन
बंदी के दिन सिनेमा रोड पर दुकानों के इस तरह डाउन रहे शटर। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अखिल भारतीय व्यापार मंडल, उद्योग व्यापार संगठन व ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को व्यापारियों ने शहर में हड़ताल रखी। करीब 12 हजार दुकानों के शटर डाउन होने से लोग परेशान रहे। मेडिकल स्टोर बंद होने से लोग दवाइयों तक को तरस गए। व्यापारियों ने सिनेमा चौराहे पर मानव शृंखला बनाकर शक्ति प्रदर्शन किया। व्यापार संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार बंदी में शहर भर में करीब 4 अरब का कारोबार प्रभावित हुआ है।
सिनेमा चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग के मायाजाल ने बाजार की चाल बिगाड़कर रख दी है। खुदरा व्यापारियों की कमर तोड़कर रख दी है। उन्होंने बताया कि शहर में करीब 12 हजार दुकानें नामांकित हैं। इनमें प्रतिदिन चार से पांच अरब का व्यवसाय होता है। इस पर भी प्रभाव पड़ रहा है। जिला प्रभारी अब्बाद हुसैन ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग ने रिटेल बाजार को काफी प्रभावित किया है।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन बाजार ने लाखों करोड़ों का निवेश कर बैठे दुकानदारों की स्थिति ये है कि कई को खर्चे निकालना मुश्किल हो रहा है। इसके विरोध में रविवार को संगठन के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकाला और सिनेमा चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने नारेबाजी भी की। व्यापारियों ने शहर के कई मार्गों व चौराहों पर निकलकर दुकानें बंद कराईं। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन जैन, राजीव गुप्ता, संजीव अग्रवाल, राजेश गुप्ता, पवन अग्रवाल, अशोक गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, गगन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यहां नहीं दिखा बंदी का असर
नुमाइश चौराहा, घंटाघर रोड, धर्मशाला रोड आदि जगहों पर दुकानों के शटर खुले रहे।
सिनेमा रोड पर दुकान बंद कराने को हुई झड़प
हरदोई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व दुकानदारों की झड़प रविवार दोपहर सिनेमा रोड पर उस समय हो गई, जब इन लोगों ने दुकानें बंद करने को कहा। तत्काल दुकान न बंद करने के बाद दोनों पक्षों में बहस हो गई। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई। जिससे मामला शांत हो गया।
नहीं मिली पुतला फूंकने की अनुमति
प्रदर्शन के दौरान जिंदपीर चौराहे पर पुतला फूंकने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित था लेकिन पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने इसकी अनुमति नहीं दी। कहा कि व्यापारी वर्ग पुलिस प्रशासन का भी सहयोग करे।
मेडिकल स्टोर बंद होने पर दिखी पीड़ा
- सिनेमा रोड स्थित दवा की दुकान के पास भटक रहे शाहाबाद निवासी सतीश सिंह ने कहा कि पत्नी का वाल्व खराब है। लखनऊ से इलाज चल रहा है। दवा न मिलने से उन्हें परेशानी हुई। उन्हें बंदी के बारे में पता नहीं था।
- बिलग्राम निवासी खुर्शीद खान ने बताया कि उनके दांत में दर्द है। इन दुकानों पर दवा महंगी जरूर मिलती है लेकिन फायदा करती है। छोटी दुकानों पर ब्रांडेड दवाओं का अभाव रहता है।
- टड़ियावां निवासी गुजाना का कहना है कि वह हाई ब्लड प्रेशर की मरीज हैं। उसकी दवा इन्हीं दुकानों पर मिलती है। अब दुकानें बंद हैं तो वह अन्य जगह देखेंगी।
- नघेटा रोड स्थित शिवकुमार का कहना है कि बंदी होनी चाहिए लेकिन जनसामान्य के हितों को देखते हुए कम से कम दवा की दुकानें नहीं बंद करनी चाहिए। दवा की दुकानें बंद होने से काफी लोगों को भटकना पड़ गया।