{"_id":"5ebae0b78ebc3e904e1cbf21","slug":"1200-labour-comes-hardoi-news-knp559829992","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना से स्पेशल ट्रेन से जनपद पहुंचे 12 सौ श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना से स्पेशल ट्रेन से जनपद पहुंचे 12 सौ श्रमिक
विज्ञापन
फोटो-02- ट्रेन की बोगी से उतरने के बाद प्लेटफार्म पर कतारबद्घ ढंग से खड़े श्रमिक। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पंजाब के लुधियाना से 1200 श्रमिकों को लेकर मंगलवार सुबह 7.45 बजे स्पेशल ट्रेन हरदोई स्टेशन पहुंची। स्वास्थ्य टीमों ने श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
गुरुवार से सोमवार तक पंजाब से तीन स्पेशल ट्रेनें 3600 श्रमिकों को लेकर जनपद आ चुकी हैं, जिन्हें जांच के बाद सकुशल घर भेजा जा चुका है। मंगलवार सुबह लुधियाना शहर से चौथी स्पेशल ट्रेन आई। नोडल अधिकारी मनु गर्ग, सीएमआई मनीष वाजपेयी व अंबुज मिश्रा की देखरेख में श्रमिकों को बोगियों से उतारा गया। उन्हें एक-एक कर स्टेशन से बाहर निकाला गया। स्टेशन के दोनों गेटों पर मौजूद स्वास्थ्य टीमों ने प्रत्येक श्रमिक की थर्मल स्क्रीनिंग की। एडीएम संजय कुमार सिंह व एएसपी ज्ञानंजय सिंह की देखरेख में पुलिस व राजस्व कर्मियों ने श्रमिकों को बसों से रवाना किया।
55 बसों से किया गया रवाना
हरदोई स्टेशन पहुंचे 1200 श्रमिकों को जांच के बाद संबंधित तहसील व जनपद भेजने के लिए 55 बसें लगाईं गईं। इनमें से चार बसें गैर जनपद भेजी गईं। इन बसों में फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बदायूं, उन्नाव, कानपुर, बांदा, झांसी, लखनऊ, आजमगढ़, प्रतापगढ़ समेत 20 जनपदों के श्रमिकों को एआरएम रोडवेज आरबी यादव ने अपनी देखरेख में रवाना किया। जिला प्रशासन की ओर से श्रमिकों को भोजन के पैकेट व पानी की बोतलें वितरित की गईं। इस दौरान एएसपी ज्ञानंजय सिंह की देखरेख में स्टेशन परिसर व आसपास कई थानों की फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में डटे रहे अफसर
श्रमिक स्पेशल ट्रेन के आने से पूर्व ही एडीएम संजय कुमार सिंह व एएसपी ज्ञानंजय सिंह समेत अन्य अधिकारी स्टेशन पहुंच गए। इसके बाद ट्रेन के आने से लेकर श्रमिकों की सकुशल रवानगी तक एडीएम संजय कुमार सिंह व अन्य अधिकारी वहां बनाए गए कंट्रोल रूम में डटे रहे।
जांच के लिए जिला अस्पताल भेजे गए 6 संदिग्ध
स्पेशल ट्रेन से आए श्रमिकों की स्टेशन गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान बुखार व कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर छह लोगों को स्वास्थ्य टीमें जिला अस्पताल ले गईं।