फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   120 unemployed found jobs

रोजगार मेले में 120 बेरोजगारों को मिली नौकरी

Wed, 31 Dec 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 31 Dec 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
120 unemployed found jobs

बेरोजगारी का दंश झेल रहे एक सौ बीस युवाओं को

विज्ञापन
सेवायोजन कार्यालय ने रोजगार दिलाया। रोजगार मेले के दूसरे दिन माइक्रोफिन कंपनी द्वारा एरिया मैनेजर, लोन आफीसर तथा फील्ड मैन के 120 पद पर नियुक्तियां की गईं। मंगलवार को आवेदकों की लिखित व शारीरिक परीक्षा की गई। जिसमें पास युवकों का साक्षात्कार के बाद चयन किया गया और चयनितों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

सेवायोजन कार्यालय में बेरोजगारों के लिए लगाए गए रोजगार मेले में मंगलवार को माइक्रोफिन कंपनी द्वारा आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। माइक्रोफिन कंपनी ने एरिया मैनेजर, लोन आफीसर तथा फील्ड मैन के पद पर कुल 120 की नियुक्तियां की गई। इसमें एरिया मैनेजर पद के लिए योग्यता स्नातक व उम्र 18 से 60 वर्ष तथा वेतन आठ से 25 हजार रुपये निर्धारित किया गया।

लोन आफीसर पद के लिए इंटरमीडिएट उम्र 18 से 60 वर्ष तथा वेतन छह से 15 हजार रुपये और फील्ड मैन पद पर योग्यता हाईस्कूल, उम्र 18 से 60 वर्ष तथा वेतन पांच से 12 हजार रुपये है। तीनों पदों के लिए सेवायोजन कार्यालय में कुल 700 आवेदक शामिल हुए। जिनका कंपनी के अफसरों द्वारा पद के अनुसार शारीरिक और लिखित परीक्षा ली।

जिसमेें से कुल 400 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हो सके। इनमें से सभी को जिला सेवायोजन अधिकारी कौशलेंद्र सिंह, कंपनी के एचआर मैनेजर अरविंद सिंह व जोनल आफीसर विवेक श्रीवास्तव ने साक्षात्कार लिया। कंपनी के अफसरों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब देने वालों को चयन किया गया। इसमें एरिया मैनेजर पद पर पांच, लोन आफीसर पद पर 30 तथा फील्ड मैन पद पर 85 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कंपनी के अफसरों को चयनित को कंपनी की सुविधाएं, वेतन और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed