फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   1.19 lakh families will get their own roof with Rs 16.94 billion.

Hardoi News: 16.94 अरब से 1.19 लाख परिवारों को मिलेगी अपनी छत

Sun, 15 Feb 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
1.19 lakh families will get their own roof with Rs 16.94 billion.
फोटो-15- परियोजना निदेशक कार्यालय। संवाद
हरदोई। गांवों के बेघर और जरूरतमंद परिवारों को जल्द ही अपनी छत मिलने की उम्मीद है। 1.19 लाख से अधिक परिवारों को यह छत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में मिलेगी। योजना में पात्रता के कराए गए सर्वे और स्वयं से आवास की मांग के सत्यापन में यह परिवार पात्रता की श्रेणी में चिह्नित हुए हैं। इन परिवारों को अपनी छत दिए जाने पर करीब 16.94 अरब रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


गांवों के आवासहीन परिवारों को मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में परिवारों का सर्वे कराने के साथ ही आवास एप के माध्यम से परिवारों की तरफ से स्वयं से भी मांग की गई थी। करीब 1.35 लाख से अधिक लोगों ने आवास की मांग की थी। परिवारों का सत्यापन कराया गया। इसमें करीब 50,427 परिवारों की पात्रता पर संशय था। इससे पात्रता का सत्यापन कराया गया। पात्रता के सत्यापन में 26,654 परिवार पात्र पाए गए जबकि अन्य के नाम सूची से हटा दिए गए। वहीं, 85,707 परिवार पहले ही पात्रता की श्रेणी में चिह्नित किए जा चुके थे। बताया कि ऐसे में 1,19,361 परिवार आवास के लिए पात्र पाए गए हैं। इन परिवारों का विवरण आवास प्लस सॉफ्टवेयर पर फीड कराया गया है।
विज्ञापन

बताया गया कि इन परिवारों के मकान बनवाए जाने पर 16,94,92,62,000 रुपये खर्च किए जाएंगे। मकान बनवाने के लिए ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से एक लाभार्थी को 1,20,000 रुपये तीन बार में दिए जाएंगे। वहीं, मनरेगा मद से लाभार्थियों को 90 दिन का रोजगार और शौचालय बनवाए जाने के लिए 12,000-12,000 रुपये भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बेघर परिवारों को आवास दिए जाने की योजना में पात्रता का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में अब तक 1.19 लाख से अधिक परिवार पात्र पाए गए हैं। इन परिवारों का विवरण आवास प्लस सॉफ्टवेयर पर फीड करा दिया गया है। मकान बनाने के लिए जल्द ही रुपये भी दिए जाएंगे। इससे इन परिवारों के पास अपनी छत हो जाएगी। -अशोक कुमार मौर्य, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed