फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   117 patient found in one day

तीसरी लहर का प्रकोप बढ़ा ,एक दिन 117 संक्रमित

Sat, 15 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
117 patient found in one day
महिला अस्पताल में टीका लगवाती पिंकी गुप्ता। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। स्वास्थ्य विभाग की लाख कवायद के बाद भी जिले में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को 117 संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। इसके साथ एक्टिव केस 567 हो गए हैं। तीन संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद लोग मास्क नहीं लगा रहे। सामाजिक दूरी का पालन भी होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

12 जनवरी से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य महकमे ने मरीजों की दो सूची जारी कीं। पहली सूची में 106 और दूसरी में 11 संक्रमित मिले हैं। इनमें रूपापुर शुगर मिल के चार कर्मी, मोहल्ला गौरीनगर व जिप्सनगंज में एक-एक संक्रमित मिला है। इसके साथ ही कौशलपुरी मेेेेेें चार, खंजनपुरवा में पांच, आशानगर, नघेटा रोड, आवास विकास कॉलोनी में एक-एक कोरोना संक्रमित निकला है। सुरसा में चार, मल्लावां, पाली, माधौगंज, बिलग्राम में भी संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है। बताया कि सीएचसी-पीएचसी पर जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

20 सेंटरों पर हुईं 3770 कोविड जांचें
सीएमओ ने बताया कि कोरोना जांच के लिए 20 सीएचसी-पीएचसी पर सेंटर बनाए गए हैं। प्रतिदिन अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सेंटरों पर कर्मचारी एंटीजेन, आरटीपीसीआर जांचें कर रहे हैं। शनिवार को रिपोर्ट में सभी सेंटरों पर 3770 लोगों की जांचें की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 ने जीती कोरोना से जंग
सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार शाम होम आइसोलेशन से निकलकर 14 और संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली है।
50 बेडों पर ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सुविधा
कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। जिसको लेकर जिला अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अस्पताल में चार ऑक्सीजन प्लांट, 50 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही 50 बेड का कोविड वार्ड बनाया गया है। सीएमएस डॉ. जेएन तिवारी ने बताया कि कोविड वार्ड के प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed