{"_id":"c933f430328902481d3333ec1a0c8538","slug":"116-train-passengers-checking-collected-rs-44250-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग में 116 ट्रेन यात्रियों से 44250 रुपये वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग में 116 ट्रेन यात्रियों से 44250 रुपये वसूले
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बरेली कोर्ट के मजिस्ट्रेट छोटे लाल यादव की अध्यक्षता में बुधवार को हरदोई रेलवे स्टेशन के चेकिंग स्टाफ ने सवा सौ यात्रियों को बेटिकट पकड़ा।
विज्ञापन
लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस, बनारस बरेली एक्सप्रेस, पंजाब मेल, डुप्लीकेट, किसान एक्सप्रेस, इलाहाबाद बरेली पैसेंजर, बालामऊ पैसेंजर और सियालदह को हरदोई रेलवे स्टेशन पर चेक किया गया।
विज्ञापन
ट्रेनों से पकड़े गए 116 यात्रियों से 44,250 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसमें 38 बेटिकट यात्रियों से 14485 रुपये, जनरल टिकट लेकर स्लीपर में बैठे 59 यात्रियों से 23880 रुपये और धूम्रपान करते हुए दो यात्रियों से दो सौ रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान 17 लोगों को मजिस्ट्रेट सीएल यादव के सामने पेश किया गया, जिनकी सुनवाई के बाद 5785 रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग में सीआईटी बीए खान व दिनेश शर्मा सहित टीटीई मनमोहन श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, राम सरन वर्मा, मन्नीलाल, मोहम्मद नासिर व दीनानाथ आदि मौजूद रहे।