फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   1.14 crore received for the sub-registrar office in Sawaijpur

Hardoi News: सवायजपुर में उप निबंधक कार्यालय के लिए मिले 1.14 करोड़

Wed, 31 Dec 2025 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
1.14 crore received for the sub-registrar office in Sawaijpur
फोटो 22: सवायजपुर में निर्माणाधीन उप निबंधक कार्यालय। संवाद
हरदोई। साल-2026 में तहसील सवायजपुर के लोगों को उप निबंधक कार्यालय मिलने की उम्मीद है। शासन ने सवायजपुर में बनवाए जा रहे उप निबंधक कार्यालय के लिए दूसरी किस्त में 1.14 करोड़ दिए हैं। इससे पहली किस्त से कराए जा रहे काम को गति मिलेगी और काम समय से पूरा होने की उम्मीद है जिससे भूमि-भवन की खरीदा-फरोख्त करने वाले लोगों को भी आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन

तहसील सवायजपुर में उप निबंधक कार्यालय की स्थापना के बाद से किराये के भवन में संचालित किया जा रहा है। शासन ने कार्यालय को अपना भवन दिए जाने की स्वीकृति मार्च 2025 में दी थी। शासन ने उस समय भवन बनवाने के लिए 2,28,95,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन

वहीं, काम कराने के लिए पहली किस्त में 1,14,48,000 रुपये भी दे दिए थे। कार्यालय भवन बनवाए जाने का काम उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. को सौंपा गया है। कार्यदायी संस्था ने भवन निर्माण की प्रक्रिया पूरी करते हुए गौरखेड़ा में समय से काम शुरू करा दिया था जिससे भवन के प्रथम तल के निर्माण को पूरा करा लिया गया है। शासन ने अब दूसरी किस्त में भवन बनवाए जाने के लिए 1,14,36,000 रुपये दिए हैं जिससे काम को गति मिलने की उम्मीद है। दूसरी किस्त के रुपये दिए जाने का आदेश शासन के विशेष सचिव सुधीर कुमार ने जारी भी कर दिया है जो जिले के अधिकारियों को मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तहसील सवायजपुर में उप निबंधक कार्यालय बनवाया जा रहा है। कार्यालय भवन का काम करीब 40 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। शासन से दूसरी किस्त जारी होने की जानकारी मिली है। कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक से कहा गया है कि काम में और तेजी लाते हुए समय से भवन पूरा कराएं। शासन ने भी काम समय से पूरा करने के लिए कहा है ताकि काम की लागत में कोई परिवर्तन न होने पाए। -प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed