फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   11 year old jyoti is like power angel for sumerganj

सुमेरगंज के लिए एंजिल से कम नहीं 11 वर्षीय ज्योति

Mon, 02 Mar 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
11 year old jyoti is like power angel  for sumerganj
मल्लावां के सुमेरगंज की कक्षा चार की छात्रा ज्योति को सम्मानित करते शिक्षकगण। संवाद - फोटो : HARDOI
मल्लावां (हरदोई)। मां-बाप ने अलग होकर दूसरी शादी कर ली लेकिन 11 साल की पुत्री का आत्मविश्वास नहीं डिगा। कुछ करने की चाह में वह अन्य बालिकाओं के लिए नजीर बन गई। उसने मीना मंच के साथ मिलकर बालिका शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया। इसमें उसके शिक्षकों ने भी सहयोग किया। ये हैं सुमेरगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय की कक्षा चार की छात्रा ज्योति देवी। उसे पांच मार्च को लखनऊ में सीएम सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों और शिक्षकों की मानें तो ज्योति वास्तव में पावर एंजिल है। क्योंकि 11 साल की उम्र में जिन हालातों का सामना उसने किया, वह सभी के लिए प्रेरणा से कम नहीं। बालिका शिक्षा के ब्लॉक सह समन्वयक व मीना मंच के नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सूबे के मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता वाली बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन और गुणवत्ता संवर्धन करने के लिए परिषदीय विद्यालयों में मीना मंच के तहत विभिन्न शैक्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रत्येक शनिवार को कराया जाता है।
विज्ञापन

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्रा ज्योति देवी विलक्षण प्रतिभा की धनी है। छात्रा के पिता छोटेलाल और माता लक्ष्मी किसी कारण एक दूसरे से अलग हो गए थे। कुछ समय बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली। छात्रा नाना बालकराम निवासी ग्राम सुमेरगंज के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। ज्योति को मां शारदे की प्रतिमा भेंट कर स्कूल के शिक्षकों ने बधाई दी। इस मौके पर प्रधानाध्यपक यशवंत सिंह , अंजना गौतम, ब्रजेश अवस्थी, यशवंत सिंह व प्रज्ञा पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य छात्रों के लिए यूं बनी प्रेरणा
- ज्योति के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर कई बालिकाओं ने जीवन मूल्यों की शिक्षा पाई। जिससे छात्राओं की उपस्थिति में भी काफी हद तक वृद्धि हुई है।
- पावर एंजिल ज्योति ने गांव में बाल विवाहों पर भी रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया। शिक्षकों की माने तो वह पढ़ने व क्राफ्ट आदि में भी उत्कृष्ट प्रतिभा की धनी है।
- ज्योति ने स्वयं के अधिकारों के लिए भी संघर्ष किया। उसने बताया कि उसकी मां पहले उसकी कम उम्र में ही शादी करना चाहती थी लेकिन उसने आवाज बुलंद की, विरोध किया। स्कूली शिक्षकों का सहयोग मिला जिसके बाद नाना उसे साथ लेकर गए।
- ज्योति मीना मंच की पावर एंजिल है। वह अन्य छात्राओं के साथ मिलकर गांव-गांव कुरीतियों के खिलाफ नाटक करती है। शिक्षकों का कहना है कि उसके प्रयास से आज हर गांव का बाशिंदा जानता है कि बाल विवाह कानूनन अपराध है।

केस स्टडी से हुआ चयन
शिक्षकों द्वारा ज्योति की जीवनी पर तैयार केस स्टडी निदेशालय भेजी गई थी। सूबे के प्रत्येक ब्लाक से मीना मंच के जरिये अपने स्तर से बालिका का चयन करके परियोजना भेजा गया था। जिसके बाद पूरे सूबे से 20 बालिकाओं का चयन हुआ, जिसमें ज्योति भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed