फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   11 polling stations and 64 polling places increased

Hardoi News: बढ़ाए गए 11 मतदान केंद्र और 64 मतदेय स्थल

Sat, 21 Oct 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 21 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
11 polling stations and 64 polling places increased
हरदोई। लोकसभा चुनाव की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। आठ विधानसभा क्षेत्रों में 11 मतदान केंद्र और 64 मतदेय स्थल बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को आयोग की ओर से बढ़े मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों का सार्वजनिक प्रकाशन कर दिया है। बताया कि विधानसभा चुनाव के समय यहां पर आठ विधानसभा क्षेत्रों में 2,112 मतदान केंद्रों पर 3,264 मतदेय स्थल थे। मतदाताओं की संख्या बढ़ने व मतदान के समय सहूलियत के दृष्टिगत मतदान केंद्र व मतदेय स्थलों का समभाजन कराया गया है। यहां पर 11 मतदान केंद्र बढ़े हैं और 64 मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ गई है।

बताया कि अब विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर में 453, शाहाबाद में 403, हरदोई में 425, गोपामऊ में 384, सांडी में 375, बिलग्राम-मल्लावां में 431, बालामऊ में 398 व संडीला में 395 मतदेय स्थल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed