फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   10th class student dies due to tractor-trolley collision

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से दसवीं के छात्र की मौत

Mon, 25 Dec 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 25 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
10th class student dies due to tractor-trolley collision
हरदोई। शहर के एआरटीओ चौराहा के पास साइकिल सवार छात्र को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोमिनाबाद निवासी हसमत का पुत्र मोहम्मद अमल (18) शहर के ही रफी अहमद किदवई इंटर काॅलेज में दसवीं का छात्र था। हसमत का एक मकान धन्नूपुरवा में भी है। इस मकान में उसके मवेशी बांधे जाते हैं। सोमवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे वह साइकिल से धन्नूपुरवा जा रहा था। एआरटीओ चौराहे के पास बोरा लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अमल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन




राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। घटना की जानकारी से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में ली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed