{"_id":"6726517ce201edc3fc03bb8b","slug":"108-ambulances-kept-running-on-diwali-more-than-a-hundred-patients-admitted-hardoi-news-c-213-1-hra1004-121933-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दिवाली पर दौड़ती रही 108 एंबुलेंस, एक सैकड़ा से अधिक मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दिवाली पर दौड़ती रही 108 एंबुलेंस, एक सैकड़ा से अधिक मरीज भर्ती
विज्ञापन
हरदोई। दिवाली पर आम दिनों की अपेक्षा इमरजेंसी में हादसे और मारपीट से घायल दो दिन में एक सैकड़ा से अधिक मामले दर्ज हुए।
घायलों की सूचना पाकर 108 एंबुलेंस रात भर दौड़ लगाती रहीं। दीपावली के मौके पर पटाखों और अन्य कारणों से जलने के मामलों में राहत रही, लेकिन कुछ मामले ऐसे भी दर्ज हुए जिनको सांस फूलने में समस्या से दो चार होना पड़ा। मरीजों को तत्काल उपचार देकर छुट्टी दी गई।
दिवाली के दिन से शुक्रवार तक जिले भर में 108 एंबुलेंस से जरूरी चिकित्सीय मदद दी गई। शाम चार से रात तीन बजे के बीच इमरजेंसी कॉल्स की संख्या काफी अधिक रही। दिवाली के दिन सड़क हादसे, अन्य प्रकार से घायल होने, पेट दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने के कई मामले सामने आए। इमरजेंसी के चिकित्सक डॉ. शेर सिंह ने बताया कि दिवाली के दिन शाम से लेकर रात तक 60 मरीजों को इमरजेंसी में इलाज दिया गया। इनमें बड़ी संख्या में दुर्घटना के शिकार मरीज अधिक आए।
इसके अलावा शुक्रवार को भी 68 मरीज भर्ती किए गए। इनमें दो मामूली बर्न केस और 10 मरीज सांस लेने में दिक्कत के आए थे, जिनको उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। सबसे अधिक मरीज हादसे में घायल और मारपीट के मामले अधिक आए। 108 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के जिला प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि दीपावली और दूसरे दिन तक सैकड़ों कालें आई हैं। जिले की 104 एंबुलेंस लगातार हर काॅल पर पूरे जिले में दौड़ती रहीं। एंबुलेंस में सभी सुविधाएं मौजूद होने के कारण पीड़ितों को मौके पर उपचार दिया गया।