फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   106 vehicles including sleeper buses seized for carrying more passengers than capacity

Hardoi News: क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने में स्लीपर बस समेत 106 वाहन सीज

Sun, 18 May 2025 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
106 vehicles including sleeper buses seized for carrying more passengers than capacity
हरदोई। क्षमता से ज्यादा सवारियां ले जाने वाले 106 वाहनों को शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को सीज कर दिया। सीज किए गए वाहनों में रहीमाबाद से दिल्ली के बीच चलने वाली एक स्लीपर बस भी है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को कासिमपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ था। ट्रक की टक्कर से ओवरलोड ऑटो पलट गया था। घटना में ऑटो सवार नौ में आठ लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद एसपी नीरज कुमार जादौन ने सख्त नाराजगी जताते हुए क्षमता से ज्यादा सवारी लेकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसी क्रम में सीओ सिटी अंकित मिश्रा के नेतृत्व में रविवार को अभियान चलाया गया। अलग-अलग स्थानों पर ओवरलोड वाहनों को सीज कर दिया गया। सीओ सिटी ने बताया कि कुल 106 वाहन सीज किए गए। इन पर लगभग तीन लाख 80 हजार रुपये का चालान भी किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान अब लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed