{"_id":"5b8d70cd42c792463f79566a","slug":"101535996109-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन की महिला बोगी में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेन की महिला बोगी में मिला महिला का शव
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कछौना। सीतापुर से बालामऊ के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन की महिला बोगी में रविवार रात महिला का शव पड़ा मिला। शव के पास ही लगभग चार वर्ष की बालिका मिली। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बच्ची भी अपने बारे में कुछ नहीं बता सकी है। उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है।
रविवार रात लगभग साढ़े नौ बजे सीतापुर से पैसेंजर ट्रेन बालामऊ जंक्शन पहुंची थी। इसमें महिला के अचेत होने और उसके पास ही बच्ची के रोने की जानकारी पर जीआरपी टीम मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन ही महिला को कछौना सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। उसके साथ मिली बच्ची से पूछताछ की गई, लेकिन वह कुछ बता नहीं पाई। जीआरपी प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि महिला के शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।
पैसेंजर ट्रेन में मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं
- पास में मिली बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंपा गया