मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला बाजीगंज निवासी कैंसर पीड़ित वृद्ध की लखनऊ में मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार को बाजीगंज में स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने 1016 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
मोहल्ला बाजीगंज निवासी वृद्ध (63) छह माह से कैंसर से पीड़ित था। लखनऊ के एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। शुक्रवार शाम तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लखनऊ अस्पताल ले गए थे। शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई थी। शनिवार को अंतिम संस्कार के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिली। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार को बाजीगंज के 171 मकानों में रहने वाले लोगों की जांच की गई। मृतक के 13 परिजनों का नमूना भेजा गया है। स्क्रीनिंग के दौरान डॉ. संजय कुमार, शिवकुमार, सुशील, अजेंद्र आदि मौजूद रहे।