फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   100 hours of footage from 30 cameras was watched, two criminals were arrested

Hardoi News: 30 कैमरों के 100 घंटे के फुटेज देखे, दो शातिर गिरफ्तार

Fri, 27 Dec 2024 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 27 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
100 hours of footage from 30 cameras was watched, two criminals were arrested
फोटो-31-विपिन। संवाद
विज्ञापन

फोटो-30-दिल्ला उर्फ इंद्रपाल। संवाद
- किसान की जेब से पार कर दिए थे 49,500 रुपये, 43,500 रुपये बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। बीते रविवार को गल्ला मंडी से उपज बेचकर जा रहे किसान की जेब से 49,500 रुपये पार करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 30 कैमरों के 100 घंटे के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर शातिरों काे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कन्नौज निवासी एक साथी की तलाश भी पुलिस कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के छब्बापुरवा ढोलिया निवासी लालता प्रसाद खेती करते हैं। बीती 22 दिसंबर को वह गल्ला मंडी में गेहूं बेचने आए थे। गेहूं की बिक्री से रुपये उन्हें मिले थे। रुपये जेब में रखकर वह लखनऊ चुंगी से गांव जाने के लिए बस में सवार हो रहे थे। इसी दौरान उनकी जेब से रुपये पार कर लिए गए थे। लालता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

खुलासा करने के लिए सीओ सिटी अंकित मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीमें काम कर रही थीं। नवीन गल्ला मंडी के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला गया। फुटेज देखते हुए तीस कैमरे खंगाले गए और लगभग सौ घंटे की फुटेज देखी गई। इसके बाद पुलिस को घटना अंजाम देने वालों का सुराग मिल गया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि ओमपुरी निवासी विपिन कंजड़ और दिल्ला उर्फ इंद्रपाल को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 43,500 रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed