फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   100 days of wages will be provided to 17,543 families through a campaign.

Hardoi News: 17,543 परिवारों को अभियान चलाकर पूरे किए जाएंगे मजदूरी के 100 दिन

Tue, 10 Mar 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
100 days of wages will be provided to 17,543 families through a campaign.
हरदोई। मनरेगा के जाते-जाते अंतिम दिनों में 17,543 परिवारों को 100 दिन का रोजगार पूरा कराया जाएगा। इन परिवारों को रोजगार दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा ताकि इन परिवारों को बाकी दिनों का काम दिलाते हुए 100 दिन रोजगार के पूरे किए जा सकें।
विज्ञापन

मनरेगा में एक वित्तीय वर्ष में 100 दिन के रोजगार दिए जाने का प्रावधान है। जिले में 19 विकास खंड और 1,293 ग्राम पंचायतों में मनरेगा मद से कराए जाने वाले कार्यों में मनरेगा जॉबकार्ड धारकों को रोजगार दिया जा रहा है। बताया गया कि 81 से 99 दिन का रोजगार पाने वाले 17,543 परिवार चिह्नित किए गए हैं। इन परिवारों को 100 दिन का रोजगार दिए जाने के लिए एक दिन से लेकर 19 दिन का ही रोजगार दिया जाना है। जिला कार्यक्रम समन्वयक अनुनय झा ने 100 दिन का रोजगार दिए जाने के लिए अभियान चलाए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन



100 दिन का रोजगार देने में जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर
मनरेगा में एक जॉबकार्ड धारक परिवार को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिन का रोजगार दिए जाने की व्यवस्था है। चालू वित्तीय वर्ष में जिले में 9,562 परिवारों को 100 दिन का रोजगार दिलाया जा चुका है। इन परिवारों को 100 दिन का रोजगार दिलाए जाने से जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर है जबकि पहले स्थान पर 9,872 परिवारों को रोजगार देकर गोरखपुर पहले और 9,895 परिवारों को रोजगार देकर आजमगढ़ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




81 से 99 दिन का रोजगार करीब 17 हजार से अधिक परिवारों को दिया जा चुका है। इन परिवारों को 100 दिन का रोजगार दिए जाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। सभी कार्यक्रम अधिकारियों, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों से कहा गया है कि इन परिवारों को बाकी दिनों का रोजगार दिलाते हुए 100 दिन की व्यवस्था को पूरा करा लिया जाए। -रवि प्रकाश सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed