फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   100 advocates applied for 15 chambers in the court

Hardoi News: कचहरी में 15 चैंबरों के लिए 100 अधिवक्ताओं ने किए आवेदन

Fri, 21 Jun 2024 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
100 advocates applied for 15 chambers in the court
हरदोई। कचहरी परिसर में 80 लाख रुपये की लागत से बने अधिवक्ताओं के 15 नए चैंबर जल्द ही अधिवक्ताओं को आवंटित कर दिए जाएंगे। बार एसोसिएशन ने आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 15 चैंबर के लिए 100 अधिवक्ताओं ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के तत्कालीन महाधिवक्ता पूर्व सांसद राघवेंद्र सिंह ने छह दिसंबर 2021 को भूमि पूजन कर चैंबरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। इन चैंबरों का उद्घाटन भी 18 दिसंबर 2023 को हो चुका है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केडी शुक्ला टुल्लू बाबू ने बताया कि चैंबर आवंटित प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन के लिए आखिरी तारीख 20 जून तय थी। इस दौरान 100 अधिवक्ताओं ने आवेदन किए। उन्होंने बताया कि चैंबर आवंटित होने से अधिवक्ताओं को सहूलियत होगी।
विज्ञापन



हरदोई। एक जुलाई से कलक्ट्रेट परिसर व अधिवक्ता रामबली मिश्रा (चैंबर्स परिसर) द्वार के अंदर वकीलों के बार एसोसिएशन के प्रमाणीकृत स्टीकर लगे वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। अधिवक्ता के अतिरिक्त अन्य किसी भी व्यक्ति के वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह निर्णय बृहस्पतिवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण दत्त शुक्ला उर्फ टुल्लू बाबू ने बताया कि अधिवक्ताओं के लिए बार एसोसिएशन की ओर से जारी प्रमाणीकृत स्टीकर अधिवक्ताओं को लगाने के लिए दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed