{"_id":"5dbf15ae8ebc3e017f1e86e4","slug":"10-volunteers-honored-for-help-in-policing-hardoi-news-knp5235515195","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा-जमुनी तहजीब कायम रखने का भरोसा लेकर लौटे डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा-जमुनी तहजीब कायम रखने का भरोसा लेकर लौटे डीजीपी
विज्ञापन
एसपी कार्यालय कक्ष में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करते डीजीपी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने की कवायद में हरदोई पहुंचे पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने जनप्रतिनिधियों और डिजिटल वालंटियर्स के साथ बैठक की।
उन्हें भरोसा दिलाया गया कि एसपी के नेतृत्व में जिले की गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखा जाएगा। डीजीपी ने कहा कि हरदोई के डिजिटल वालंटियर्स काफी सक्रिय हैं। इस मौके पर 10 डिजिटल वालंटियर्स को प्रशस्ति पत्र भी दिया।
रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में गारद की सलामी लेने के बाद डीजीपी ओपी सिंह ने एसपी कार्यालय कक्ष में कराए गए जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
उन्होंने नवनिर्मित डीसीआरबी भवन का भी लोकार्पण किया। एसपी कार्यालय कक्ष में डीएम पुलकित खरे की मौजूदगी में उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रमुख राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों से मुलाकात की।
यहां भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, मिश्रिख से भाजपा सांसद अशोक रावत, सांडी से भाजपा विधायक प्रभाष कुमार, बिलग्राम-मल्लावां से भाजपा विधायक आशीष कुमार सिंह आशू, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह संजीव खरे, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि सरकार सभी की है। उम्मीद है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के मामले में अन्य राजनीतिक दल भी सहयोग करेंगे। इस पर सपा और कांग्रेस नेताओं ने सहमति जताई।
उधर पुलिस लाइन में आयोजित डिजिटल वालंटियर्स की बैठक में डीजीपी ने कहा कि समय बहुत बदल चुका है। अब तकनीक का दौर है। लेकिन इसका दुरुपयोग भी लोग करते हैं।
विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
डीजीपी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशिष्ट कार्य करने वाले 10 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम के प्रभारी आलोक कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया।
यूपी 100 टीम के सिपाही अवनेश कुमार गौतम, महिला सिपाही रूपन यादव, महिला सिपाही पूजा विश्वकर्मा, सिपाही रोहित यादव, सिपाही दयाशंकर सिंह, सिपाही विवेक सिंह, उपनिरीक्षक राजनारायण तिवारी, सिपाही राजेश तिवारी को सम्मानित किया गया। शहर कोतवाली के सिपाही कुलदीप कुमार और सतेंद्र कुमार को भी सम्मानित किया।
इनसे भी की मुलाकात
डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में परिवार परामर्श समिति के सदस्यों से मुलाकात की। यहां सांडी विधायक प्रभाष कुमार की पत्नी निरमा देवी, अदिति गौड़, शोभना सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता मौजूद रहीं। डीजीपी ने इनरव्हील क्लब की सदस्यों से भी मुलाकात की। अनुराधा मिश्रा, चित्रा वाजपेयी आदि मौजूद रहीं।
एसपी को दी बधाई
डीजीपी ओपी सिंह ने संडीला कोतवाली का निरीक्षण किया। अभिलेखों को देखने के बाद पुलिस कर्मियों से विवेचनाओं के बारे में जानकारी ली। कोतवाली में रखी आकस्मिक निरीक्षण पुस्तिका पर डीजीपी ने अच्छी व्यवस्था का जिक्र किया। विलेज क्राइम नोट बुक, पॉक्सो एक्ट रजिस्टर को देखा गया। उन्होंने मुआवजा दिए जाने संबंधित रजिस्टर भी थाना स्तर पर रखने की जरूरत बताई।
उन्होंने कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक विजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामकेवल तिवारी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सुखराज सिंह, अवधेश कुमार सिंह, उमेश यादव और रियाज अहमद से जानकारी की। कोतवाल जगदीश यादव मौजूद रहे। थाने का कार्य उत्तम मिलने पर डीजीपी ने एसपी को बधाई दी।
हत्या के मामले की विवेचना बदलवाने को लगाई गुहार
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर निवासी सतेंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र ने रविवार को पत्नी के साथ डीजीपी से गुहार लगाई। कहा कि उनके द्वारा दर्ज कराए गए मामले की विवेचना किसी अन्य अधिकारी से कराई जाए। सतेंद्र ने बताया कि उसकी पुत्री की हत्या 22 सितंबर को हो गई थी।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एक आरोपी सुधीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन चार अन्य आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया। सतेंद्र ने बताया कि मामले की विवेचना सीओ शाहाबाद कर रहे हैं। उसका आरोप है कि आरोपी खुलेआम उसे मारने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए मामले की विवेचना किसी और से कराने की मांग की है।
थानों में बनेंगे हॉस्टल, पहले फेज में 322 थाने चयनित
डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि प्रदेश के 1568 थानों में हॉस्टल बनाए जाएंगे। बैरक का निर्माण भी होगा। पहले फेज में 322 थानों का चयन किया गया है। विवेचकों के लिए एक अलग कक्ष बनेगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 1920 करोड़ रुपये का प्राविधान किया है। एक वर्ष के अंदर इस बजट का उपयोग किया जाएगा।

हरदोई में एसपी कार्यालय कक्ष का लोकार्पण करते पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : HARDOI