फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   10 routes including Kachhauna-Gausganj will be specially repaired, money received

Hardoi News: कछौना-गौसगंज सहित 10 मार्गों की होगी विशेष मरम्मत, रुपये मिले

Sun, 14 Dec 2025 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
10 routes including Kachhauna-Gausganj will be specially repaired, money received
फोटो 11: कछौना-गौसगंज क्षतिग्रस्त मार्ग। संवाद
हरदोई। बरसात और अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों को दुरुस्त कराए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ ही शासन ने भी ध्यान दिया है। शासन ने कछौना-गौसगंज सहित करीब 10 मार्गों को विशेष मरम्मत की श्रेणी में लिया है।
विज्ञापन

इन मार्गों की मरम्मत कराए जाने पर 2.18 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने इसके लिए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। काम कराने के लिए भी करीब एक करोड़ से अधिक रुपये दे दिए हैं। मार्गों को दुरुस्त करा दिए जाने से करीब एक लाख की आबादी को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

मार्गाें के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। बरसात और अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त मार्गों को लोक निर्माण विभाग की तरफ से चिह्नित कराते हुए दुरूस्त कराए जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे गए थे। शासन की ओर से प्रस्ताव पर मुहर लगने पर लोक निर्माण विभाग के वित्त नियंत्रक विनोद कुमार ने वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति और रुपये दिए जाने की जानकारी दी है जिसमें कछौना-गौसगंज सहित 10 मार्गों की मरम्मत पर दो करोड़, 18 लाख, 32 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे जिससे लोगों को आवागमन में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




---
इन मार्गों को विशेष मरम्मत योजना में कराया जाएगा दुरुस्त
शासन ने लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-दो के अधीन आने वाले मार्गों में से इन मार्गों को विशेष मरम्मत में दुरुस्त कराने की स्वीकृति दी है। कछौना-गौसगंज संपर्क मार्ग, अटवा मुठिया-उमरारी से टिकारी संपर्क मार्ग, दिवारी संपर्क मार्ग, सरहेहरी संपर्क मार्ग, गोहनी से ककरहिया संपर्क मार्ग, खरौदीखेड़ा संपर्क मार्ग, गौसगंज-हसनापुर से बेहसार संपर्क मार्ग, रैसों संपर्क मार्ग, पलिया-लखनऊ मार्ग से दलेलनगर और महसोना संपर्क मार्ग और बिहारी से आलमपुर संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत कराई जाएगी।

----
बरसात और अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त कराने के लिए विभाग से लगातार कार्ययोजना भेजी जाती हैं। शासन स्तर पर उनका परीक्षण किया जाता है और साथ ही उनको स्वीकृति भी दी जा रही है। विशेष मरम्मत योजना में काम कराने की स्वीकृति और रुपये मिलने की जानकारी है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम कराया जाएगा। -आरके मौर्य, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed