Coronavirus in hardoi: सीएचसी अधीक्षक, सिपाही समेत 10 लोग कोरोना संक्रमित, 42 हुए एक्टिव केस
इनमें कोथावां सीएचसी अधीक्षक भी शामिल हैं। पड़रा माधौगंज की 27 वर्षीय महिला, हरपुरा माधौगंज की 10 वर्षीय बालिका, पुरनामऊ मल्लावां क्षेत्र की 64 वर्षीय महिला, बिंदौरी नेवादा बिलग्राम का 18 वर्षीय युवक, सुरसा के अक्षरामऊ की 45 वर्षीय महिला, सियरहना माधौगंज की 32 वर्षीय महिला, सेवालापुरवा मल्लावां की 27 वर्षीय महिला, एसपी ऑफिस का 30 वर्षीय सिपाही व कपूरापुर चौधी हरियावां का 19 वर्षीय युवक शामिल है।
कोरोना जांच पर उठे सवाल
अभी दो दिन पहले एक सेवानिवृत फौजी ने ऑपरेशन कराने के लिए कोविड की जांच करवाई। फौजी का कहना है 14 अप्रैल को कोरोना जांच के लिए सेंपल दिया। इसी आईडी पर 15 अप्रैल को संक्रमित होने की पुष्टि की गई। होम आइसोलेट करा दिया गया। इससे ऑपरेशन भी नहीं हो सका। 17 अप्रैल को रिपोर्ट निगेटिव आ गई। जबकि उसने सेंपल नही दिया था। इस तरह से जांच रिपोर्ट पर लोगों में संदेह होने लगा है।