फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   10 minutes of blackout: so that the enemy does not know where to aim

दस मिनट का ब्लैक आउट : ताकि दुश्मन जान ही न पाए निशाना कहां लगाना

Wed, 07 May 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 07 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
10 minutes of blackout: so that the enemy does not know where to aim
ब्लैकआउट के बाद शहर के सिनेमा रोड चौराहे का हाल। पुलिस विभाग - फोटो : इलाज से इनकार करने पर जिला अस्पताल गेट के बाहर बच्चे के साथ सड़क पर लेटी मां रामकली। संवाद
नोट : यह फोटो साढ़े दस बजे तक आ पाएगी (दो कॉलम की जगह छोड़ दें)
विज्ञापन

- 9:55 बजे पर बजा सायरन, 10:10 तक रहा ब्लैक आउट
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार रात दस मिनट के लिए ब्लैक आउट किया गया। रात के 9:55 बजे सायरन बजते ही बिजली गुल हो गई। इस दौरान पूरे शहर में अंधेरा छा गया। ज्यादातर शहर वासियों ने भी प्रशासन और पुलिस की अपील पर ब्लैक आउट में सहयोग किया।
वर्ष 1971 में हुए युद्ध के बाद यह पहला मौका था जब ब्लैक आउट का अभ्यास किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने देर शाम बैठक कर ब्लैक आउट किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद सभी को ब्लैक आउट के बारे में विस्तार से बताया गया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा के मुताबिक हवाई हमले के दौरान सुरक्षा के लिए ब्लैक आउट किया जाता है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य यह होता है कि हमले के दौरान हवाई जहाज आबादी वाले इलाकों काे चिह्नित करते हैं। फाइटर प्लेन टारगेट करने के लिए रोशनी का ही सहारा लेते हैं। जहां अंधेरा नजर आता है वहां आबादी की संभावना न होने के कारण फाइटर प्लेन निशाना नहीं साधते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरा होने पर हवाई जहाज से यह पता नहीं चल पाता कि नीचे आबादी है या फिर खाली इलाका। दस मिनट के ब्लैक आउट पर किए गए सवाल पर उन्होंने बताया कि अमूमन फाइटर प्लेन दो से तीन मिनट में पूरा शहर पार कर जाते हैं। हवाई हमले की जानकारी भी दो से चार मिनट पहले ही हो पाती है। ब्लैक आउट होने के कारण दुश्मन टारगेट चिह्नित नहीं कर पाते।

ब्लैकआउट के बाद शहर के सिनेमा रोड चौराहे का हाल। पुलिस विभाग

ब्लैकआउट के बाद शहर के सिनेमा रोड चौराहे का हाल। पुलिस विभाग- फोटो : इलाज से इनकार करने पर जिला अस्पताल गेट के बाहर बच्चे के साथ सड़क पर लेटी मां रामकली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed