{"_id":"6a0c0772cc8b00b4b203e3c4","slug":"youths-vandalize-pump-machine-after-being-refused-petrol-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पेट्रोल देने से मना करने पर युवकों ने पंप स्थित मशीन में की तोड़फोड़, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पेट्रोल देने से मना करने पर युवकों ने पंप स्थित मशीन में की तोड़फोड़, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद
Tue, 19 May 2026 12:17 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 19 May 2026 12:17 PM IST
सार
गांव असौड़ा निवासी अमनवीर नारायण त्यागी उर्फ अमन त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनका किठौर रोड गांव असौड़ा स्थित संतोष फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ के थाना क्षेत्र देहात क्षेत्र के किठौर रोड गांव असौड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन ने कुछ युवकों को पेट्रोल देने से मना कर दिया। इससे गुस्साए युवकों ने पंप पर तोड़फोड़ करते हुए जमकर पथराव कर दिया और इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस ने पंप स्वामी की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
गांव असौड़ा निवासी अमनवीर नारायण त्यागी उर्फ अमन त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनका किठौर रोड गांव असौड़ा स्थित संतोष फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। 13 मई की देर रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ युवक बाइक पर सवार होकर पंप पर पहुंचे। इस दौरान युवकों ने यहां कार्यरत सेल्समैन से पेट्रोल देने के लिए कहा।
विज्ञापन
सुरक्षा मानकों व समय अवधि समाप्त होने पर सेल्समैन ने उन्हें पेट्रोल देने से मना कर दिया। इस पर युवकों ने अपने और साथियों को यहां बुला लिया और पंप पर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने पंप स्थित एक मशीन पर भी जमकर पथराव किया। इससे मशीन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए। तोड़फोड़ व पथराव की पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पंप स्वामी की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।