Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Youths transporting liquor in Hapur beat up police personnel after being questioned

हापुड़ में पुलिस पर हमला: शराब ले जा रहे युवक सवाल-जवाब करने पर भड़के, साथियों को बुलाकर सिपाहियों की पिटाई की

Sat, 13 Jun 2026 12:37 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Akash Dubey Updated Sat, 13 Jun 2026 12:37 PM IST
सार

शुक्रवार रात असरा मुरादपुर में शराब ले जा रहे युवकों ने रोकने पर दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। एक सिपाही गंभीर घायल हुआ। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Youths transporting liquor in Hapur beat up police personnel after being questioned
मारपीट में घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ जिले के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असरा मुरादपुर के पास शुक्रवार रात गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों पर शराब की बोतलें लेकर जा रहे युवकों ने रोकने पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर दोनों को बुरी तरह पीटा। हमले में एक सिपाही के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। दोनों घायल सिपाहियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

घटना की जानकारी के अनुसार, थाना हापुड़ देहात में तैनात सिपाही दौलत राम और अभिषेक त्यागी शुक्रवार रात करीब एक बजे गश्त पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें दो युवक बाइक पर शराब की बोतलें लेकर जाते दिखे। सिपाहियों ने उन्हें रोका और पूछताछ की। युवकों ने बताया कि वे शराब खरीदकर ला रहे हैं। देर रात शराब ले जाने पर सिपाहियों के सवाल किए जाने पर दोनों युवक भड़क गए। उन्होंने मौके पर अपने अन्य साथियों को फोन कर बुला लिया और पुलिसवालों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में सिपाही दौलत राम के सिर पर गहरी चोट आई, जबकि अभिषेक त्यागी भी बुरी तरह घायल हो गए। हमलावर युवक मारपीट के बाद फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पारस मलिक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed