फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   youth will be punished cause of druk and driving.

नये साल की खुमारी पड़ सकती है भारी

Tue, 29 Dec 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 29 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
youth will be punished cause of druk and driving.
 नए साल पर हल्ला गुल्ला करना भारी पड़ सकता है। कहीं ऐसा न हो कि आपकी मौज मस्ती आपको सलाखों के पीछे पहुंचा दे।  पुलिस ने 31 दिसंबर की रात के लिए खास सिक्योरिटी एक्शन प्लान तैयार किया है। 
विज्ञापन


नए साल के आगमन पर खासकर युवक युवती जमकर मस्ती करते हैं। कई बार ज्यादा मस्ती नुकसानदायक हो जाती है। कारों में तेज आवाज में गाना बजाना, हल्ला गुल्ला करना, शराब पीकर अभद्र व्यवहार करना महंगा पड़ सकता है।
विज्ञापन


 अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.ओपी सिंह ने बताया कि जिला के सभी सीओ  और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने क्षेत्र में गश्त पर रहें। जिन इलाकों में ज्यादा भीड़ हो वहां पेट्रोलियम बढ़ाकर विशेष पिकेट लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग और हंगामा करने वालों को गिरफ्तारी किया जाए। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि छोटी सी छोटी सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचें।

तेज आवाज में डीजे नहीं बजने दिया जाए। पूर्व में अगर कहीं न्यू ईयर की पार्टी में विवाद या संघर्ष हुआ हो तो उसे ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। शहर में अगर कोई कार्यक्रम हो तो उसकी अनुमति जरूर होनी चाहिए। बिना अनुमति के किसी प्रकार का आयोजन न होने दिया जाए।

समय से लोग भी अपने कार्यक्रम के संबंध में पुलिस को सूचना दें।  छेड़छाड़ न हो इसके लिए संकरी गलियों में भी पुलिस के जवान लैपर्ड बाइकों पर गश्त पर रहेंगे।

फायरिंग की तो शस्त्र लाइसेंस निरस्त होगा
न्यू ईयर पार्टी में फायरिंग की तो शस्त्र लाइसेंस निरस्त होगा। अपर जिलाधिकारी हरीश चंद्र का कहना है कि इस संबंध में जिले की तीनों तहसीलों के पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है कि न्यू ईयर पार्टी में हथियार न ले जाने दिया जाए और अगर कोई फायरिंग करता है तो तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।
इसके साथ ही आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया जाए।


ब्रेथ एल्कोहल टेस्टर मशीन से होगी जांच
हापुड़। सीओ विशाल यादव ने बताया कि शराब पीकर हुड़दंग करने और वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एल्कोहल टेस्टर मशीन से जांच कराई जाएगी। जांच में शराब का सेवन मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़कों, होटलों पर शराब पीना और पिलाना प्रतिबंधित है ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


डांस के दौरान दो युवकों को मारी थी गोली
हापुड़। करीब एक दशक पहले मोहल्ला गणेशपुरा में 31 दिसंबर को नववर्ष का जश्न मनाते समय डीजे पर डांस करने के दौरान दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed