फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   youth drowned in ganga

Hapur News: गंगा स्नान के दौरान डूबा युवक

Sat, 23 Mar 2024 09:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 23 Mar 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
youth drowned in ganga
ब्रजघाट। मेरठ से एक मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आया युवक गंगा में स्नान के दौरान डूब गया। जिसका शनिवार को भी कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


मेरठ के भूमिया पुल निवासी 34 वर्षीय बब्बू शुक्रवार की देर शाम को पड़ोसी मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आया था। रात करीब 11 बजे वह श्मशान घाट से स्नान घाट पर पहुंच गया। जहां वह गंगा में स्नान करने के लिए चला गया। स्नान के दौरान गहरे जल में जाने से वह डूबने लगा। युवक को डूबता देखकर आसपास मौजूद अन्य साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर शोर मचा दिया। शोर सुनकर स्थानीय मल्लाह मौके पर पहुंचे, जिन्होंने गंगा में युवक को काफी तलाश किया। वहीं शनिवार को भी युवक की तलाश जारी रही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि युवक को तलाश किया गया है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। जिसकी निरंतर तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed