फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Youth dies while getting off a moving train

Hapur: चलती ट्रेन से उतरते समय युवक की मौत, गाजियाबाद से ड्यूटी करके लौट रहा था घर

Thu, 08 Jan 2026 11:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 08 Jan 2026 11:12 PM IST
सार

युवक ट्रेन से नीचे उतर रहा था, उसी समय अचानक ट्रेन की गति बढ़ गई और वह संतुलन खो बैठा और रेलगाड़ी की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth dies while getting off a moving train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हापुड़ के पिलखुवा नगर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शामली निवासी हिमांशु गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। फिलहाल वह पिलखुवा में रहता था। बृहस्पतिवार की देर शाम वह पैसेंजर ट्रेन से गाजियाबाद से पिलखुवा लौट रहा था। बताया गया कि ट्रेन कान्हा श्याम मंडप हाउस के पास पहुंची तो उसकी रफ्तार कुछ धीमी हो गई। इसी दौरान युवक ने स्टेशन से पहले ही उतरने का प्रयास किया। 

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही हिमांशु ट्रेन से नीचे उतरने लगा, अचानक ट्रेन की गति बढ़ गई और वह संतुलन बिगड़ने से ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में हुए हादसे का प्रतीत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed