{"_id":"6a4005bebe4ebb442802c08a","slug":"youth-dies-in-road-accident-companion-critically-injured-hapur-news-c-135-1-hpr1001-143786-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के खुड़लिया बाईपास स्थित ढाबे के निकट शुक्रवार की देर रात बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए शाहजहांपुर निवासी ऋषभ की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि शाहजहांपुर निवासी सरोज मिश्रा का बेटा ऋषभ मिश्रा (25) नोएडा में काम करता था। जो नोएडा के सेक्टर-73 में रह रहा था। शुक्रवार की रात वह अपने साथी सीतापुर के थाना मोहिली क्षेत्र के करोंदिया निवासी राजन मिश्रा के साथ बाइक से शाहजहांपुर जा रहा था।
जैसे ही वह दोनों खुड़लिया बाईपास पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी सिखेड़ा में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को मेरठ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान ऋषभ मिश्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन
सीओ राहुल यादव ने बताया कि मृतक के परिजनाें को सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घायल का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। कार्रवाई की जाएगी।