फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Youth dies after consuming poisonous substance, family members accuse him of murder

Hapur News: युवक जहरीला पदार्थ खाने से मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after consuming poisonous substance, family members accuse him of murder
धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव डहाना में युवक पुष्पेंद्र राणा (23) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दोस्तों पर कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुष्पेंद्र का मरने से पहले जानकारी देते हुए का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव डहाना निवासी गौरव ने बताया कि उसका भाई पुष्पेंद्र गाजियाबाद में नौकरी करता है। सोमवार को वह गांव आया था। लेकिन शाम को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने पुष्पेंद्र के ही दो दोस्तों पर कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मरने से पहले पुष्पेंद्र दो लोगों द्वारा जहरीला पदार्थ देने की बात कह रहा है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि युवक की मौत के दो दिन बाद परिजन ने हत्या की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


--------

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के कस्तला कास्माबाद के फाटक पर रविवार की शाम को ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि कस्तला कास्माबाद फाटक पर रविवार की शाम को एक 40 वर्षीय व्यक्ति रेलवे ट्रेक को पार कर रहा था। गाजियाबाद से हापुड़ आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed