{"_id":"65fefc80057405f0eb001ba1","slug":"youth-died-in-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-108971-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत
Sat, 23 Mar 2024 09:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 23 Mar 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। कंपनी के काम से जा रहे कर्मचारी को पिलखुवा -धौलाना मार्ग पर बेलगाम दौड़ते ईंटों से लदे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। पुलिस ने लहुलुहान हुए बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवक की मौत हो गई।
बांके बिहारी इंड्रस्ट्रीज के कर्मचारी सुशील उर्फ डल्लू निवासी सौलाना शनिवार को कंपनी के काम से धौलाना बस स्टैंड जा रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि युवक लंबे अरसे से कंपनी में काम कर रहा था। शनिवार दोपहर वह कंपनी के किसी काम से बाइक पर सवार होकर धौलाना बस स्टैंड की ओर जा रहा था कि इसी दौरान ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के लापरवाह चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अभी तक तहरीर नहीं आई है, हालांकि पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।