{"_id":"6a16872d81b050f74c0021eb","slug":"youth-creates-reel-holding-a-pistol-video-goes-viral-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur Crime: हाथ में तमंचा लेकर युवक ने बनाई रील, अशोभनीय शब्दों का भी इस्तेमाल, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur Crime: हाथ में तमंचा लेकर युवक ने बनाई रील, अशोभनीय शब्दों का भी इस्तेमाल, पुलिस तलाश में जुटी
Wed, 27 May 2026 11:25 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 27 May 2026 11:25 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ तमंचा लहराते हुए नृत्य करता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक तेज म्यूजिक की आवाज के साथ ही दबंगई जाहिर करते हुए अशोभनीय शब्दों के साथ ही गाली-गलौज भी कर रहा है।
विज्ञापन
हाथ में तमंचा लेकर बनाई रील
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का हाथ में तमंचा लेकर नृत्य करते हुए वीडियो (रील) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कर्मियों ने युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ तमंचा लहराते हुए नृत्य करता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक तेज म्यूजिक की आवाज के साथ ही दबंगई जाहिर करते हुए अशोभनीय शब्दों के साथ ही गाली-गलौज भी कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है पुलिस-प्रशासन युवाओं को समझाने के साथ ही इस तरह के कृत्यों पर कार्रवाई भी कर रहा है। लेकिन, कुछ अराजक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। मामले की जानकारी मिलने के बाद सिंभावली पुलिस वीडियो की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया तथा युवक के पास तमंचा कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी युवक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।