फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   District receives a second dialysis unit; two patients benefited on the first day.

Hapur News: जिले को दूसरी डायलिसिस यूनिट की सौगात, पहले दिन दो मरीजों को मिला लाभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
District receives a second dialysis unit; two patients benefited on the first day.
जिला अस्पताल में बने डायलिसिस सेंटर में मरीज से जानकारी करते विधायक विजयपाल आढ़ती। संवाद
हापुड़। दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल में 10 बेड की डायलिसिस यूनिट मरीजों के लिए चालू कर दी गई है। सोमवार को सदर विधायक ने फीता काटकर यूनिट का शुभारंभ किया। किडनी व डायलिसिस के अन्य मरीजों को अब दूसरे जिलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यहीं, ब्लड बैंक में खून की भी व्यवस्था हो सकेगी। पहले दिन दो मरीजों की डायलिसिस की गई।
विज्ञापन

जिले में बहुत से मरीज किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की पिलखुवा में डायलिसिस यूनिट संचालित है। इसमें हर रोज वेटिंग रहती है। ऐसे में मरीजों को समय से इलाज नहीं मिल पाता। मजबूरी में उन्हें दूसरे जिलों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इस यूनिट के लिए लाइसेंस काफी समय पहले जारी हो चुका था। करीब एक करोड़ की लागत की आधुनिक मशीनों से अब दस बेड की डायलिसिस यूनिट चालू हो गई है। सोमवार को सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हापुड़ के मरीजों को अब जिले में ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अस्पताल में चल रहे 50 बेड के क्रिटिकल केयर वार्ड के निर्माण कार्य का भी विधायक ने निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ कार्यों में सुधार कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएस डॉ. हेमलता समेत अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed