{"_id":"69eba69c4efd0a77b0027856","slug":"youth-accused-of-abetting-suicide-case-registered-hapur-news-c-135-1-hpr1001-140439-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: युवक पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: युवक पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती की मौत के मामले में परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर मानसिक दबाव बनाकर जान देने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 27 मार्च की शाम करीब सात बजे गांव की एक युवती घर के ऊपर कमरे में फंदे से लटकी मिली थी। घर पर मौजूद महिला की नजर पड़ते ही शोर मच गया और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अगले दिन पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
परिजनों के अनुसार बाद में घर की सफाई के दौरान युवती के सामान से एक मोबाइल फोन मिला। जांच करने पर पता चला कि फोन में इस्तेमाल सिम गांव के ही रहने वाले रिहान तोमर के नाम पर था। मोबाइल फाेन में मिले संदेशों और कॉल के आधार पर आरोप लगाया गया कि युवक लंबे समय से युवती पर मानसिक दबाव बना रहा था और उसे जान देने के लिए उकसा रहा था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि युवक के अन्य युवती से भी संबंध थे। इससे विवाद की स्थिति बनी हुई थी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।