{"_id":"6ad8fec1839ca59f970ce587","slug":"young-woman-jumps-into-the-ganga-canal-dies-hapur-news-c-135-1-hpr1015-150763-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घर से नाराज होकर निकली युवती ने गंगनहर में लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घर से नाराज होकर निकली युवती ने गंगनहर में लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन
सिंभावली में डूबी युवती के बाद मामले की जांच क रती पुलिस और मौके पर लगी भीड़। संवाद
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव सिंभावली फरीदपुर निवासी 19 वर्षीय पलक पुत्री सतेंद्र की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह घर से नाराज होकर निकली युवती ने गंगनहर में छलांग लगा दी थी। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ठीक एक साल पहले युवती के भाई ने भी आत्महत्या कर ली थी।
गांव फरीदपुर निवासी सतेंद्र ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी पलक बुधवार सुबह स्कूटी लेकर घर से निकली थी। वह किसी बात को लेकर घर से नाराज होकर गई थी। इसके बाद उसके गंगनहर में छलांग लगाने की बात सामने आई है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से उसकी तलाश शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद उसका शव नहर से बाहर निकाला गया।
परिवार के लिए यह दूसरी बड़ी त्रासदी है। एक साल पहले 21 अक्तूबर को पलक के भाई अंकित ने भी आत्महत्या कर ली थी। अब बेटी की मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के दोनों बच्चों की मौत के बाद घर में माता-पिता अकेले रह गए हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों ने बताया कि पलक बीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
कोट
प्रारंभिक जांच में पलक के घर से नाराज होकर मध्य गंग नहर खुडलिया तक पहुंचने की बात सामने आ रही है। आसपास के लोगों के अनुसार उसने खुद नहर में छलांग लगाई। जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राहुल यादव, सीओ